
सीमा हैदर को गिरफ्तार किया जा सकता है।
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
dakshdarpan2022@gmail.com। नईदिल्ली पाकिस्तान से नेपाल पहुंच भारतीय युवक सचिन मीना से शादी कर बिना वीजा के गैर कानूनी तरीके से गत 13 में को भारत में प्रवेश कर ग्रेटर नोएडा की में चार बच्चों के साथ रह रही पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर के मामले में वही हुआ जिसकी आशंका थी। यूपी पुलिस की एटीएस ब्रांच ने रामुपुरा पहुंचकर सीमा हैदर ही नहीं उसके पति और चारों बच्चों को हिरासत में ले लिया और उन्हें अज्ञात स्थान पर लेकर जाने की खबरें मिली है कानून की जानकारो के अनुसार उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम हिरासत में लिए लोगों से पूरी पूछताछ करेगी इसके बाद उनकी गिरफ्तारी के भी आसार हैं। भारत की जांच एजेंसियां यह मानकर चल रही है कि पाकिस्तान इस मसले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उठा सकता है। सीमा हैदर प्रकरण में जिस तरह से मीडिया ट्रायल चल रहा था उसे देखते हुए यह जरूरी हो गया था की जांच एजेंसियां उन सवालों का जवाब तलाशें जिन्हें मीडिया प्रमुखता से उठाकर यह संदेश भी जाहिर कर रहा है कि यह जासूसी से जुड़ा प्रकरण भी हो सकता है ।इसके पीछे कई सवाल उठाए गए थे ।यह भी एक सवाल है की सीमा हैदर का चाचा पाकिस्तानी फौज में सूबेदार है जबकि उसका एक भाई पाकिस्तानी फौज का सोल्जर है ।इसके अलावा उसकी गतिविधियां भी संदेह के घेरे में मानी जा रही हैं। कुछ लोग यह मानकर चल रहे हैं कि सीमा हैदर की गिरफ्तारी ही नहीं होगी बल्कि उसे बच्चों के साथ वापस पाकिस्तान भी भेजा जा सकता है। अभी तक पुलिस ने गिरफ्तारी के बारे में कुछ नहीं कहा है अभी यह भी सूचना नहीं है कि पुलिस ने उन्हें कहां रखा है ।बताते हैं कि एटीएम एटीएस की टीम ने आज दोपहर सचिन के घर पहुंच कर सीमा हैदर को बाहर आने को कहा और फिर उसे और उसके बच्चों और सचिन को भी विरासत में ले लिया। पता चला है कि दो-तीन दिन से पुलिस ने सीमा हैदर की सुरक्षा बढ़ा दी थी इस बारे में जांच एजेंसियों को कुछ इस तरह के इनपुट मिले थे कि कुछ पाकिस्तानी कट्टरवादी संगठन सीमा हैदर की हत्या करने की कोशिश कर सकते हैं।
