
पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा का खुला आप की भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उनके साथ वायदा खिलाफी की।
डीपी वर्मा
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
dakshdarpan2022@gmail.com
चण्डीगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कांग्रेस को हाईजैक करने और एकाधिकार स्थापित करने का आरोप लगाने वाले हरियाणा के कांग्रेस के नेताओं की संख्या तीन से बढ़कर पांच हो सकती है यदि ऐसा हुआ तो इसका संदेश यह जाएगा कि कांग्रेस के केंद्रीय नेता भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर दबाव बनाने की चेष्टा कर रहे हैं। कुछ दिन से हरियाणा के तीन मजबूत नेता जिनका कांग्रेस हाइट कमान में व्यक्तिगत दखल है, एक तरह से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मुकाबले एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने के नाम पर इस तरह से सक्रिय हो गए हैं कि कांग्रेस में वर्चस्व और चौधर की लड़ाई मुखर होती नजर आने लगी है। हरियाणा की जनता भी इस संघर्ष में रुचि लेने लगी है।
खबर यह है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरह रोहतक से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस के दो नेता कृष्णमूर्ति हुड्डा और सुभाष बत्रा आगामी सत्ता संघर्ष और पार्टी में अपनी अहमियत की लड़ाई के लिए उपरोक्त तीनों नेताओं के साथ मंच साझा करने और एकजुट होकर संघर्ष करने को तैयार हो सकते हैं। मतलब अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समानांतर लड़ाई लड़ने वाले नेताओं की संख्या 3 से बढ़कर पांच हो सकती है ।यह दो नेता जिनका जिक्र किया गया है भूपेंद्र सिंह हुड्डा से खासे नाराज हैं ।दोनों पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल के साथ मंत्री रहे हैं। दोनों भूपेंद्र सिंह हुड्डा का विरोध करते नजर आते हैं लेकिन कृष्णमूर्ति हुड्डा भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा की आक्रामक तरीके से आलोचना करते हैं, विरोध जताते हैं और अनदेखी का आरोप लगाकर उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती भी दे चुके हैं। वह हुड्डा पिता पुत्र के खिलाफ गिलोय हलके के गांव गांव जाने लगे हैं।
पता चला है कि इन दोनों ने वीरवार को दिल्ली जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की और यह सब पार्टी के महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के कथित लालमेल के बाद संभव हुआ है। यह दोनों नेता रोहतक से दिल्ली पहुंचे पहले रणदीप सिंह सुरजो वाला से मिले। इन तीनो में लगभग 1 घंटा परस्पर मंत्रणा हुई उसके बाद रणदीप सिंह सुरजेवाला दोनों को लेकर मल्लिका अर्जुन खड़गे से मिले । इन तीनों में क्या बात हुई इसका ब्यौरा प्राप्त नहीं हुआ है परंतु इन दोनों नेताओं द्वारा इस भेंट की पुष्टि जरूर की गई है।
राजनीतिक पर्यवेक्षक मानते हैं कि हरियाणा में हुड्डा विरोधी कांग्रेस नेता अब एकजुट होकर हुड्डा को काउंटर करना चाहते हैं और कांग्रेस में अपने हस्तक्षेप और अहमियत को भी साबित करना चाहते हैं। उन्हें इस बात पर ऐतराज है कि हुड्डा अपने दम पर यह संदेश देने की कोशिश करें कि भावी मुख्यमंत्री वे ही है। इन तीनों नेताओं का मकसद भविष्य में बनने वाली प्रदेश कार्यकारिणी में अपना दबदबा बनाना भी है। शायद रणदीप सिंह सब्जीवाला ने कृष्णमूर्ति हुड्डा और सुभाष बत्रा को यह समझा दिया है कि एक और एक 11 होते हैं और वह अकेले लड़ाई लड़ेंगे तो सफल नहीं हो पाएंगे। कांग्रेस में ऐसे ही हालात बनते नजर आ रहे हैं जैसे कभी पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के खिलाफ पांच नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह भूपेंद्र सिंह हुड्डा डॉ राम प्रकाश कर्नल राव राम सिंह और कुमारी शैलजा ने संघर्ष की एक मुहिम चलाने को मजबूर हुए थे। जहां तक कृष्णमूर्ति हुड्डा का सवाल है, किलोई विधानसभा क्षेत्र में आज भी असरदार नजर आते हैं जबकि वे एक 1991 में मंत्री बने थे। लेकिन वह दबाव बनाकर टिकट ले पाएंगे या भूपेंद्र सिंह हुड्डा या दीपेंद्र हुड्डा को हरा पाएंगे इसमें संदेह है। जहां तक सुभाष बत्रा का सवाल है वह रोहतक के मजबूत नेता जरूर हैं परंतु उनके मुकाबले भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दूसरे बत्रा के रूप में अपने विश्वासपात्र सहयोगी भारत भूषण बात्रा को ताकतवर बना लिया है। इसके बावजूद ऐसी परिस्थितियां बन रही है कि यह दोनों नेता srk के नाम से विख्यात कांग्रेस के तीन नेताओं कुमारी शैलजा रणदीप सिंह सुरजेवाला और किरण चौधरी के साथ मिलकर हुड्डा विरोधी मुहिम चला सकते हैं। एक खबर और है कि पानीपत जिले का कांग्रेस का एक और नेता हुड्डा गुट को छोड़कर रणदीप, किरण चौधरी और शैलजा के साथ जुड़ सकता है। ऐसी स्थिति बन रही है कि कांग्रेस में वर्चस्व की लड़ाई अब और तेज होगी। आगामी 20 जुलाई को एसआरके तिकड़ी करनाल में अपनी ताकत दिखाएगी इसके बाद 30 जुलाई को सिरसा में बड़ी रैली करके एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की जाएगी। यदि कृष्णमूर्ति हुड्डा और सुभाष बत्रा कि रणदीप सुरजेवाला से अंडरस्टैंडिंग बन गई है तो हो सकता है यह दोनों 20 जुलाई को करनाल में प्रस्तावित कार्यक्रम में शिरकत करें।

हम मूलभूत कांग्रेसी अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेंगे पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा।

