
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
dakshdarpan2022@gmail.com
रायपुररानी नन्द सिंगला
*श्री नीलकंठ महादेव सेवा दल प्यारेवाला*
दवारा लगाया गया दूसरा रक्त दान शिविर
जिसमे कुल 85 व्यक्तियों ने भाग लिया जिसमे 14 रक्त दाता अमान्य रहे 71 यूनिट रक्त एकत्रित हुई।

10 वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर के सफल आयोजन के बाद सेवा दल द्वारा दूसरे रक्त दान शिविर का आयोजन किया जिसमे सभी गावँ वासीयो व सभी इलाक़ा निवासियों ने बड़ चढ़कर सहयोग किया। रक्त दान शिविर में सहयोगी संस्था विश्वास फाउंडेशन, पंचकुला व सिवल हास्पताल सेक्टर -6 पंचकुला की टीम का मुख्य सहयोग रहा। सेवा दल हर समय सर्व समाज कल्याण के कार्य के लिए तत्पर रहता है सेवा दल दवारा सहयोगी संस्था ,डॉक्टर की टीम व सभी इलाक़ा निवासियों ने रक्तदानियो का धन्यवाद किया गया। इस शुभ मोके पर सेवा दल के सदस्य जय पाल, रजिंदर , डा राजकुमार , परवीन ,विशाल ,गुलशन राजू ,सुनील , हैप्पी , मिंटू ,संजू , रवींद्र चौधरी ,शिवचरण , सुनील फ़ोटोग्राफ़र ,पवन ,सुनील ,मुकेश ,सोहन चौधरी आदि सदस्य मोजूद रहे।
