
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com

चण्डीगढ़। अब हरियाणा की बेटियों की “छातियाँ मापेंगे” – फारेस्ट रेंजर व डिप्टी फारेस्ट रेंजर की भर्ती के लिए !
7 जुलाई, 2023 को बाक़ायदा नोटिस जारी कर कहा है कि इन दोनों पोस्ट के लिये उम्मीदवार युवतियों/महिलाओं का “अनएक्सपेंडेड चेस्ट” 74 सैंटी मीटर व “एक्सपेंडेड चेस्ट” 79 सैंटी मीटर होनी चाहिए।
क्या खट्टर जी-दुष्यंत चौटाला जानते नहीं कि हरियाणा में महिला पूलिस कांस्टेबल व महिला SI पूलिस की भर्ती में भी उम्मीदवार युवतियों की “छाती” नहीं मापी जाती?
क्या खट्टर जी-दुष्यंत चौटाला जानते नहीं कि सेंट्रल पूलिस ऑर्गेनाइज़ेशन में भी महिलाओं की “छाती” मापने का कोई मापदंड नही?
हमारी माँग है कि खट्टर साहेब फ़ौरन हरियाणा की बेटियों से माफ़ी माँगे तथा ये शर्त वापस लें।
CET की खामियाँ दूर किए बग़ैर व रिवाइज़्ड रिजल्ट निकाले बग़ैर व सभी CET क्वालिफाइड बच्चों को मौक़ा दिए बग़ैर ये पूरी प्रक्रिया को रोकना चाहिए।
इसे आप हरियाणा के युवाओं की चेतावनी मानें।
