दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
बहादुरगढ़। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में
केन्द्र सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल को झज्जर भाजपा महिला मोर्चा
जिलाध्यक्ष एवं नगर पार्षद एडवोकेट डा. नीना सतपाल राठी ने बेमिसाल
बताया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने सेवा, समर्पण, सुशासन, अंत्योदय
की भावना, सुशासन एवं जनकल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किया। सभी वर्गों
की भलाई के लिए भाजपा सरकार सेवाभाव से सत्ता में रहते हुए कार्य कर रही
है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है। उनकी
सकारात्मक सोच व कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज विदेशों में भारत का
मान काफी बढ़ा है।
केन्द्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को लेकर भाजपा नेताओं,
कार्यकर्ताओं द्वारा महा जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। झज्जर भाजपा
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं नगर पार्षद एडवोकेट डा. नीना सतपाल राठी भी
आमजन के बीच जाकर पार्टी नीतियों के बारे में प्रसार कर रही हैं। केन्द्र
व हरियाणा की भाजपा सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बारे में व सरकार की
उपलब्धियों के बारे में बूथ स्तर से लेकर मंडल व जिला स्तर पर मीटिंग
करके भी लोगों को अवगत भी करा रही हैं। पत्रकारों से बातचीत में एडवोकेट
डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के
नेतृत्व में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना
सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष
के कार्यकाल में राष्ट्र हित व आमजन के हित में अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए
हैं। सभी वर्गों के हित में कई लाभकारी योजनाएं बनाकर लागू की गई वही
मजबूत विदेश नीति बनाकर पूरे विश्व में भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप
में स्थापित करने का काम यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।
कल तक जो दूसरे देश भारत को कमजोर आंकते थे आज उन्हीं देशों में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत व सम्मान किया जाता है। यह सब
भारतवासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम व मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद
कार्यक्रम भी भाजपा कार्यकर्ताओं में दृढ़ संकल्प का नया जोश भर रहा है।
झज्जर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एडवोकेट डा. नीना सतपाल राठी ने कहा
कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व व भाजपा हरियाणा
प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, भाजपा
प्रदेशाध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़ व सांसद डा. अरविंद शर्मा के मार्गदर्शन
में पार्टी नेता व कार्यकर्ता भी जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों
से लोगों को अवगत कराने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा
भाजपा का संगठन बूथ मैनेजमेंट में मजबूत है। आने वाले 2024 के चुनाव में
केन्द्र और हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में तीसरी बार भाजपा की
सरकार बनाने को लेकर लोग मन बना चुके हैं।

-पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा महिला मोर्चा
जिलाध्यक्ष एवं नगर पार्षद एडवोकेट डा. नीना सतपाल राठी।
