
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
रायपुररानी (संतोष सैनी,27 जून 2023).रायपुररानी वार्ड नं 19 के उपचुनाव में पूजा रानी पत्नी सुरिंदर कुमार को निर्विरोध रायपुररानी ग्राम पंचायत वार्ड नं 19 का पंचायत सदस्य निर्वाचित किया गया है. यह सीट वार्ड नं 19 की पूर्व पंचायत सदस्य श्रीमती राज रानी के निधन से रिक्त हुई थी. और इस सीट पर उपचुनाव हुआ था. श्रीमती राज रानी पूर्व पंचायत समिति सदस्य रायपुररानी धर्मपाल की पत्नी थी. और जनता ने उनके परिवार के प्रति सहानुभूति देते हुए उनके परिवार से श्रीमती पूजा रानी को सर्वसम्मति से वार्ड नं 19 ग्राम पंचायत का पंचायत सदस्य चुन लिया. पंचायत सदस्य निर्वाचित होने पर पूजा रानी ने सभी वार्ड निवासियों का धन्यवाद किया है. और उन्होने कहा कि जनता ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उसे पूरी ईमानदारी और सच्चाई से निभाएगी. इस मौके पर ग्राम सचिव राजीव रंजन, दलीप कुमार नंबरदार, डॉक्टर धर्मपाल कश्यप, कृष्ण सैनी, मनप्रीत कश्यप, अशोक शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे.
