
sapna Rana
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com करनाल। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सपना राणा को सोशल मीडिया डिपार्टमेंट का करनाल हलका संयोजक नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर सपना राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, राष्ट्रीय सोशल मीडिया कोर्डिनेटर विनेश सिंह, हरियाणा सोशल मीडिया चेयरमैन सुरेंद्र पंवार व करनाल जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह का आभार प्रकट किया है।
सपना राणा ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को सोशल मीडिया के जरिए जन-जन तक पहुंचाने के लिए काम करेंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, सोनिया गांधी व राहुल गांधी की विचारधारा से लोगों को अवगत करवाया जाएगा। अगले वर्ष होने वाले चुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है। लोगों का समर्थन कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों से हर वर्ग दुखी है। महंगाई, बेरोजगारी और अपराध ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। जनता मोदी सरकार से मुक्ति चाहती है और कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है।
