
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
पंचकूला नन्द सिंगला
आज *पतंजलि परिवार पंचकुला के चारों संगठन पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति,* *भारत स्वाभिमान और युवा भारत*
द्वारा चमन लाल डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंचकूला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसमें 150 साधकों ने भाग लिया l शिविर में *भारत सरकार द्वारा निर्धारित आयुष प्रोटोकॉल* का अभ्यास करवाया गया l सभी योग साधकों को निर्देश दिए कि आज के प्रदूषित वातावरण में योग ही एक ऐसा साधन है, जिससे मन और अंत:करण की शुद्धि की जा सकती है, जिससे हम रोग मुक्त हो सकते हैं और योग प्रोटोकॉल के अभ्यास से मन की एकाग्रता बनाये रखने में अत्यधिक और तुरंत अधिक लाभ होते हैं l

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल उपरांत हवन यज्ञ का आयोजन किया गया ताकि सारे वातावरण को शुद्ध करके सर्वसाधारण को शुद्ध वायु प्राप्त करने का अवसर मिक सके। *पतंजलि परिवार वसुधैव कुटुंबकम* की दिशा पर चलते हुए ऐसे सामाजिक क्रियाकलापों को आगे बढ़ाने में विश्वास रखता है।ह
