दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com

हल्का बादली के गांव सिलानी ज़ालिम में पहुंचने पर महिलाओं ने गीत गाकर किया चेयरपर्सन नीलम अहलावत का स्वागत।
– चेयरपर्सन नीलम अहलावत नें सिलाना और सिलानी में किया ग्रामिणों से सहकारिता से जुड़ने का आह्वान।
13 मई, झज्जर। दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक लि0 की चेयरपर्सन एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक चेयरमैन एशोसिएसन की प्रधान नीलम अहलावत के गांव सिलाना एवं सिलानी जालिम में पहुंचनें पर ग्रामिणों द्वारा फूल-मालाओं, चुंदड़ी एवं पगड़ी से जोरदार स्वागत किया गया।
दी झज्जर केन्द्रीय बैंक की चेयरपर्सन नीलम अहलावत ने उपस्थित ग्रामिणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज एवं देश यहां तक कि व्यक्ति विकास में भी महिलाओं कि अहम भूमिका एवं सहयोग होता है। व्यक्ति की उत्पत्ति भी बिना महिला के असम्भव है। सहयोग, सहकर्म एवं सहअस्तित्व का प्रथम पाठशाला परिवार है। परिवार का मेरुदंड महिलाएं हैं जो सहकारिता पर टिकी हुई हैं अतः जब तक महिलाओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त नहीं होगा, सहकारिता आन्दोलन की सफलता दिवा-स्वप्न ही बना रहेगी। सहकारिता आन्दोलन में महिलाओं का सक्रिय सहयोग से न सिर्फ समाज एवं देश का ही विकास होगा बल्कि महिला समाज का सर्वागीण उत्थान के साथ-साथ सहकारिता आन्दोलन को भी शक्ति, गति एवं दिशा प्रदान की जा सकती है। भारतीय समाज में महिलाओं की सूझबूझ, कर्तव्य परायणता, ईमानदारी, त्याग, बलिदान, बहादुरी, प्रशासनिक क्षमता, संगठनात्मक क्षमता, परिश्रम करने कि क्षमता हर क्षेत्र में प्रमाणित हो चुकी है। किसी भी क्षेत्र में महिलाओं कि अक्षमता को आंकना बेईमानी होती। विश्लेषकों का कहना है कि भारत में सहकारिता असफल हुआ है।

इसका मुख्य कारण है भारतीय सहकारिता आन्दोलन में महिलाओं के सक्रिय सहयोग का अभाव। इस क्षेत्र में महिलाओं कि भूमिका बिलकुल ही असंतोषप्रद है। भारत में जितने भी प्रकार की सहकारी समितियाँ बनी हैं उनमें महिलाओं की सहकारी समितियाँ लगभग 2 प्रतिशत ही हैं। जबकि महिलओं की आबादी लगभग 50 प्रतिशत है। इससे सिद्ध होता है कि सहकारिता आन्दोलन में महिलाओं की भागीदारी लगभग नगण्य सा या बिलकुल ही कम है। यह एक प्रमुख कारण है कि महिलाओं की स्थिति आज दयनीय बनी हुई है। वे दूसरे दर्जे का नागरिक बनने के लिए मजबूर हैं। आज देश के कुल श्रमशक्ति का एक तिहाई श्रमशक्ति महिलाओं का माना जाता है। लेकिन तब भी उसकी आर्थिक एवं सामाजिक हालात पुरुषों की तुलना में निम्न स्तर की है। यद्यपि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में महिलाएं कुटीर उद्योग, कृषि कार्य, डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन, मधुमक्खी, बागवानी, दैनिक श्रमिक, बनोत्पाद प्रोसेसिंग कार्य, सूअर पालन आदि अनेक प्रकार के कार्यों में लगी हैं ।

उन्होनें बताया कि दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक लि0 के द्वारा नाबार्ड के सौजन्य से महिलाओं को संयुक्त देयता समूह (ज्वांईट लाईविलिटी ग्रुप) की संरचना कर उन्हें पचास हजार तक की धनराशि उन्हें काम शुरु करने के लिए दी जा रही है। जो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के क्षेत्र में एक अनूठा कदम है। जिसके माध्यम से महिलाएं अपना स्वयं का रोजगार आरम्भ कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर हो रहीं है। जेएलजी के माध्यम से समूह बनाकर महिलाएं न सिर्फ अपने परिवार एवं दूसरी महिलाओं को भी रोजगार प्रदान करने का काम कर रहीं हैं।
