
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com चंडीगढ़, 13 जून – हरियाणा के उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर दो बड़े प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की।

पहला दिल्ली एयरपोर्ट से जेवर एयरपोर्ट का एलिवेटेड टनल रोड वाया फरीदाबाद बने और दूसरा हिसार एयरपोर्ट के लिए हिसार-दिल्ली हाईवे से हिसार-चंडीगढ़ हाईवे के बीच रोड को नेशनल हाईवे बनाकर डेवलप किया जाए।
