
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
धर्मपाल वर्मा
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चंडीगढ़।
खबर है कि जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के सहयोगी और कई मामलों में पार्टी की रणनीतियां के सूत्रधार के रूप में देखे जा रहे सिरसा जिले के नेता मीनू बेनीवाल को लेकर वह चर्चा है कि वे 18 जून को सिरसा में आयोजित भाजपा की बड़ी रैली में पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं इस रैली में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे।
यदि पूर्व प्रसारित कार्यक्रम के अनुसार मीनू बेनीवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते हैं तो वह पार्टी के लिए हरियाणा ही नहीं राजस्थान में भी उपयोगी हो सकते हैं मीनू बेनीवाल के बारे में बताया जा रहा है कि वह अगले विधानसभा चुनाव में राजस्थान से भी चुनाव लड़ सकते हैं और हरियाणा के मामले में उन्हें सिरसा की ऐलनाबाद सीट से भाभी उम्मीदवार के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है यह उनके गृह क्षेत्र है और ऐलनाबाद बेनीवाल गोत्र के जाट मतदाताओं का महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र है। ऐलनाबाद के पिछले उप चुनाव में बेशक उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी का था परंतु इस चुनाव में जेजेपी की तरफ से काम करते हुए मीनू बेनीवाल ने अनुकरणीय तरीके से कम करके दिखाया और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को 50 हजार मत प्राप्त हुए। इस उपचुनाव में मीनू बेनीवाल की गतिविधियां कुछ इस तरह की थी की राजनीतिक सोच करने वाले लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया था कि आज नहीं तो कल मीनू बेनीवाल ऐलनाबाद से विधानसभा के चुनाव में निश्चित तौर पर भाग्य आजमाएंगे। अब भविष्य में ऐलनाबाद के चुनाव में मीनू बेनीवाल और अभय सिंह चौटाला आमने-सामने होंगे या नहीं अभी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता क्योंकि सवाल यह है कि उपचुनाव में थोड़े से माध्यम से जीत और भविष्य में कड़े मुकाबले के को देखते हुए अभय सिंह चौटाला ऐलनाबाद की जगह रानियां से भी चुनाव लड़ सकते हैं।
बेशक सिरसा जिले में 2014 2019 के विधानसभा चुनाव में किसी भी सीट पर कमल नहीं खल पाया लेकिन भविष्य में भारतीय जनता पार्टी ऐलनाबाद डबवाली जैसे विधानसभा क्षेत्र पर विशेष तौर पर फोकस करेगी और इन दोनों सीटों को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी डबवाली से भाजपा के प्रत्याशी रहे सिरसा के जिला अध्यक्ष आदित्य देवीलाल को हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड का अध्यक्ष बनने के पीछे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का बड़ा मकसद यही है मुख्यमंत्री ने डबवाली को पुलिस जिला बनाने की घोषणा करके पार्टी के पक्ष और अपने भाभी उम्मीदवार आदित्य देवीलाल को मजबूत करने की कोशिश की है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को इस बात का इल्म है कि सिरसा में इंडियन नेशनल लोकदल और जननायक जनता पार्टी के बीच के मतभेद गतिरोध और कंपटीशन की स्थिति उनके काम आ सकती है। गठबंधन बना भी रहा तो भारतीय जनता पार्टी सिरसा जिले में कोई भी सीट जेपी के लिए छोड़ने को शायद ही तैयार हो। ऐसा लगता है कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी लोकसभा के चुनाव तक जेपी को गठबंधन से बाहर नहीं करना चाहेगी लेकिन विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद दोनों दलों के नेताओं के बीच में ही अंतिम फैसला हो पाएगा। भारतीय जनता पार्टी के बारे में राजनीतिक विश्लेषकों का यह मानना है कि पार्टी विधानसभा चुनाव में टिकटों के बंटवारे के समय एक ही फॉर्मूले पर काम करेगी और वह सक्षम और सबसे मजबूत उम्मीदवार को मैदान में उतरना इसके लिए एक-एक सीट पर फोकस किया जा रहा है जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने इस तरह की फीडबैक भी ली है जो विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण के समय काम आ सकती है। भारतीय जनता पार्टी और अपेक्षा ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सिरसा जिला एक कठिन सवाल बना हुआ है जहां उनके कार्यक्रमों के बावजूद पिछले दो चुनाव में एक भी उम्मीदवार विधानसभा का चुनाव नहीं जीत पाया है। मतलब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सिरसा जिले में जिन भी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं करके आए कोई भी चुनाव नहीं जीत पाया। हो सकता है श्री अमित शाह ने यह सोच लिया हो कि पहले सिरसा को ही देखते हैं।अब वक्त बताएगा कि आगे होगा क्या।
