दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
बहादुरगढ़। विश्व पर्यावरण को लेकर झज्जर भाजपा महिला मोर्चा की
जिलाध्यक्ष व नगर पार्षद एडवोकेट डा. नीना सतपाल राठी ने वार्ड-30 के साथ
से होकर गुजर रही बहादुरगढ़ माइनर किनारे व अपने कार्यालय के आसपास
छायादार व फलदार 51 पौधे रोपित किये और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी
लिया। साथ में आमजन को अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के प्रति जागरूक
किया और उनकी समय-समय पर देखभाल करने का आह्वान भी किया।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं नगर पार्षद एडवोकेट डा. नीना सतपाल
राठी ने पौध रोपण करते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर पर्यावरण की रक्षा
करनी चाहिए क्योंकि स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना समाज की कल्पना
भी अधूरी है।उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर कहा कि पेड़ ही हमें
जीवन देते हैं और पेड़ों से ही हमें ऑक्सीजन प्राप्त होता है। वृक्षारोपण
केवल मानव जीवन के लिए ही नहीं बल्कि जीव-जंतुओं के जीवन को भी खुशहाल
बनाता है। उन्होंने कहा कि कहा कि आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ
वातावरण दिया जा सके। इसलिए वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण जरूरी है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तेजी से बढ़ते हुए औद्योगिकरण, शहरीकरण,
वाहनों में वृद्धि, ध्वनि व जल प्रदूषण आदि पर्यावरण प्रदूषण को बढ़ा रहे
हैं। इसलिए यह आवश्यक हो गया है कि मनुष्य को आर्थिक उन्नति के साथ-साथ
पर्यावरण संरक्षण पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक उन्नति
का उद्देश्य बिना पर्यावरण के नुकसान के विकास की धारणा होनी चाहिए जिससे
विकास की गति भी न रुके और प्राकृतिक संतुलन को भी बनाए रखा जा सके। यह
तभी संभव हो सकेगा जब हर मनुष्य पर्यावरण की महत्ता को समझेंं। उन्होंने
कहा कि पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। ये हरे-भरे पेड़ पौधे
हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। प्रकृति के बिना मानव जीवन की कल्पना भी
नहीं की जा सकती। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि भाजपा सरकार भी पर्यावरण
व जल संरक्षण को ध्यान रखते हुए जागरूकता कार्यक्रम भी चला रही है।
उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के प्रति भी हमें ज्यादा ध्यान देने की जरूरत
है। पानी की महत्ता को समझते हुए उसकी व्यर्थ में बर्बादी न करें बल्कि
जल का सदुपयोग करें।

: पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधे रोपित कर उसमें जल देते
हुए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं नगर पार्षद एडवोकेट डा. नीना
सतपाल राठी व अन्य।
