दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com जयपुर

सीकर शहर नगर परिषद के सभापति जीवण खां कप का आगाज 7 जून से होगा। रविवार को बजाज रोड स्थित रायसीना हिल में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता आरिफ खान व कमल बगड़िया ने बताया कि राजस्थान में पहली बार बड़े स्तर पर रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा। जिसमें 64 टीमें भाग लेंगी। भारती क्रिकेट ग्राउंड में होने वाली प्रतियोगिता में विजेता टीम को 5 लाख ₹61 हजार और उपविजेता को 2 लाख 31 हजार रुपये दिया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज के रूप में मोटरसाइकिल दी जाएगी। आरिफ खान ने बताया कि सभी मैच 10-10 ऑवर के होंगे। एक टीम में एक ही जिले के खिलाड़ी होंगे। प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर होगी एवं टीम में खेला हुआ खिलाड़ी दुसरी टीम में नही खेल सकेगा। मैच टाई हो जाने पर सुपर ऑवर द्वारा निर्णय लिया जाएगा। ज्ञात रहे कि शहर में नाइट टूर्नामेंट का आयोजन 10 साल के बाद किया जा रहा है। आरिफ खान ने बताया कि प्रतियोगिता में इंटर फीस ₹15000 रखी गई है करीब 20 दिन तक चलने वाले राजस्थान की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बल्लेबाज और बेस्ट गेंदबाज के अलावा शतक और अर्धशतक तथा हैट्रिक बनाने वालों को भी आकर्षक उपहार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभापति जीवण खां कप करवाने का उद्देश्य है कि शहर के नौजवानों को खेल के प्रति लगाव हो । साथ ही प्रतियोगिता मैं खेलने से कॉन्फिडेंस बढ़ता है। इसलिए कप का नाम भी शहर के सभापति जीवण खां कप रखा गया। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ व फाइनल मैच में चियर्स लीडर्स भी भाग लेगी। प्रतियोगिता के आगाज में जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग ओर दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी के भाग लेने की भी संभावना है। इस दौरान क्रिकेट प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष आरिफ खान, पूर्व पार्षद युवा नेता शाकिर भारती, रईस भारती, युवा कांग्रेस के शहर उपाध्यक्ष इरफान भाटी, कमल बगड़िया(बालाजी क्रिकेट क्लब) शाकिर भाटी, शाहिद खान बलारा, मोहसिन खान, नन्दकिशोर स्वामी, अजय पाटोदा, इमरान, इम्मी, रोहित गोलू, सुधीर चौधरी आदि मौजूद रहे।
