दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
कैथल, 03 जून हरियाणा पुलिस के सेवा सुरक्षा सहयोग के नारे को चरितार्थ करते हुए शनिवार की सुबह कैथल पुलिस के एचसी देवी व होमगार्ड बलवान सिंह द्वारा बहादुरी का परिचय देते हुए महिला के गले से चेन छीनकर भाग रहे 2 चैन स्नैचरों को पिछा करके काबु कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार की सुबह हुडा सेक्टर 19 कैथल में बाइक पर सवार 2 युवको द्वारा झपटमारी करते हुए एक महिला के गले से चैन छीन ली तथा मौके से फरार हो गए। उसी समय वहां से अपने किसी काम से स्कूटी पर गुजर रहे थाना शहर पुलिस के एचसी देवी सिंह व होमगार्ड बलवान सिंह ने महिला का शोर सुना। शोर सुनते ही उनके द्वारा तुरंत अपनी स्कूटी पर उक्त बाइक का पीछा किया गया तथा बहादुरी का परिचय देते हुए अंबाला बाईपास नाका के पास से उक्त बाइक पर सवार दोनो युवकों को काबु कर लिया गया। दोनो युवको की पहचान रवि व सोनू दोनो निवासी पानीपत के रूप में हुई। महिला से छीनी गई चैन उनके कब्जे से बरामद की गई। दोनो आरोपियों को थाना सिविल लाईन पुलिस के हवाले कर दिया गया तथा आगामी कार्रवाई दौरान एसआई राजकुमार द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनसे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। प्रवक्ता ने बताया कि एसपी अभिषेक जोरवाल द्वारा अपने कार्यालय में एचसी देवी सिंह व होमगार्ड बलवान सिंह को बहादुरी का परिचय देने पर नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। एसपी अभिषेक जोरवाल ने कहा कि निष्ठा पूर्वक डयूटी करके खाकी का मान-सम्मान रखने वाले पुलिस कर्मचारियों पर विभाग को गर्व है, तथा कैथल पुलिस के अन्य जवान इनसे प्रेरणा लेकर निष्ठापूर्वक कर्तव्यपालना करें। बहादुरी से निष्ठा पूर्वक डयूटी करने वाले कर्मचारी-अधिकारियों को आगे भी इसी प्रकार सम्मानित किया जाएगा।

दोनों जवानो को सम्मानित करते हुए एसपी अभिषेक जोरवाल
–
………………..
