
बहादुरगढ़। शहर के सैनिक नगर की गली नंबर-2 के एक मंदिर में पूरे
विधि-विधान के साथ बालाजी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान
हवन-यज्ञ भी हुआ। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में विशेष तौर पर झज्जर भाजपा
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं नगर पार्षद एडवोकेट डा. नीना सतपाल राठी ने
शिरकत की। उन्होंने पूजा अर्चना की और सभी क्षेत्र, प्रदेश व देशवासियों
के लिए अमन, शांति व भाईचारा कायम हो इसकी प्रार्थना भी की। यहां के
निवासी कुलदीप की ओर से बालाजी महाराज की यह मूर्ति स्थापित की गई। इस
दौरान भजन-कीर्तन भी हुआ व प्रसाद वितरण भी किया। कार्यक्रम में अनेक
वार्डवासी व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। झज्जर भाजपा महिला
मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं नगर पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि हमें
धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।

सैनिक नगर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठाा के दौरान पूजा
अर्चना करते हुए झज्जर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं नगर पार्षद
एडवोकेट डा. नीना सतपाल राठी।
