
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा पटौदी । केन्द्रीय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह के 24 मई को जनता दरबार में दिए गए मांग पत्र पर सरकार व केन्द्रीय राज्य मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह के आदेश अनुसार फर्रूखनगर के चरागाह की 25 एकड जमीन मे बनने वाले खेल स्टेडियम को बनाने के लिए शुक्रवार को एडीसी हितेष कुमार मीणा ने स्थानीय अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया और जल्द कार्य शुरू कराने की बात कही । इस मौके पर जिला खेल अधिकारी संधूबाला मुख्य रूप से मौजूद रही। एडीसी हितेष कुमार मीणा ने अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार फरुखनगर एरिया में खेल स्टेडियम बनना है। जल्द से जल्द 10 एकड मे खेल स्टेडियम तैयार किया जाएगा । उन्होने सम्बंधित अधिकारियों को पुनः चिन्हित जमीन की री मार्किगं की जाए । ताकि जल्द ही इलाके के लोगो को आधुनिक सुविधा से लेस खेल स्टेडिएम मिल सकेगा । स्थानीय लोगों ने एडीसी से कहा कि स्टेडियम की जमीन के साथ नपा द्वारा बनाये गए डम्पीगं यार्ड से उठने वाली बदबु, पनपने वाले मच्छर मक्खी से निजात दिलाने की मांग की । इस़ विषय पर उन्होने नपा सचिव नरेश कुमार से जल्द समाधान के आदेश दिए । इस मौके पर डीएसओ संधु बाला, तहसीलदार जगदीश बिश्नोई, नगरपालिका सचिव नरेश कुमार, भूपेंद्र हल्का पटवारी, पूर्व उप चेयरमैन जिला पार्षद संजीव यादव , नरेश शर्मा, हंसराज यादव, मुकेश सैनी सहित काफी अधिकारी मौजूद थे।
