
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@dakshdarpan24-ingmail-com
पंचकूला /02 जून :- पुलिस प्रवक्ता जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस उपायुक्त पंचकूला सुमेर प्रताप सिंह के मार्गदर्शन मे लघु सचिवालय सेक्टर 1 पंचकूला में थाना प्रभारियो व पुलिस अधिकारियो के साथ अवैध अतिक्रमण को लेकर मीटिंग आयोजित की गई ।
मीटींग के दौरान पुलिस उपायुक्त नें बताया कि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के द्वारा चलाया गया सात सरोकार (प्रदूषण, प्लास्टिक, ड्रग्स, स्ट्रीट डॉग, स्ट्रे कैटल, स्लम) में से अवैध अतिक्रमण का बहुत बडा मुद्दा है जो शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाया जायेगा और शहर में अवैध तौर पर अतिक्रमण बिल्कूल भी बर्दाश्त नही किया जायेगा जहां से एक बार हटा दिया तो वहां पर किसी भी सूरत में अतिक्रमण ना हो इसलिए पुलिस की सख्त निगरानी की जायेगी और ताकि वहां पर दोबारा अतिक्रमण ना हो ।
इसके साथ ही पुलिस उपायुक्त नें कहा कि शहर में खानदानी दवाखाना इत्यादि की वैन अवैध खडी रहती है और वही पर वह अपना अड्डा बना लेते है जो इस प्रकार के अवैध दवाखाना वालों पर निगरानी करके अवैध अतिक्रमण से हटाया जायेगा इस प्रकार से किसी भी अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नही किया जायेगा ।
इसके साथ ही मीटींग के दौरान नगर निगम अधिकारी मोहन लाल सैणी नें कहा कि अगर कोई व्यकित रेहडी को लेकर सोसाइटी में लेकर बेचता है वह अवैध अतिक्रमण नही है अगर कोई व्यकित पार्किग स्थान पर दुकानों के आगे या रोड किनारे तथा फुटपाथ इत्यादि पर किसी भी प्रकार की दुकान लगा लेता है जो बिल्कूल भी बर्दाश्त नही किया जायेगा ।
