
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
, (सरिता धीमान)
नारायणगढ़। खंड नारायणगढ़ के गांव भरेड़ी में गोगा जाहर वीर क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में समाजसेवी सप्पटर सिंह गुर्जर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की व विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। टूर्नामेंट में प्रथम स्थान पर गांव सारण की टीम रही जबकि दूसरा स्थान गांव सालरहेड़ी की टीम ने प्राप्त किया। विजेता टीमों को प्रथम पुरस्कार 31 हजार रूपये व दूसरा पुरस्कार 15 हजार रूपये दिया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को मोटर साईकल देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन प्रदीप सैनी सरपंच गांव भरेड़ी व क्लब के सदस्यों सचिन, पारस सैनी, विक्की सैनी व सैंटी द्वारा करवाया गया। इस अवसर पर चमन गुर्जर उप प्रधान हरियाणा भारतीय किसान यूनियन और मोहित सैनी युवा मंडल प्रधान भाजपा सढौरा तथा पारस सैनी व सुरेन्द्र गुर्जर भी मौजूद थे।
