दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com पंचकूला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने 1 वर्ष बाद होने वाले संसदीय आम चुनाव 2024 के लिए अभी से पॉलिटिकल एक्सरसाइज शुरू कर दी है ।इसके दृष्टिगत पार्टी ने गुरुग्राम को छोड़ सभी लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव आयोग संपर्क प्रमुख मनोनीत करने का काम पूरा कर लिया है । लोकसभा क्षेत्रों में 1 से 3 तक संपर्क प्रमुख बनाए गए हैं। इस मामले में प्रदेश प्रमुख प्रमोद कौशिक ने हरियाणा प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ तथा पार्टी के नेताओं के साथ विचार विमर्श कर एक सूची जारी की है जिसमें अंबाला लोकसभा क्षेत्र में कालका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेत्री श्रीमती संगीता बैंसला और अंबाला से हरीश शर्मा को उपरोक्त जिम्मेदारी दी गई है। श्रीमती बैंसला ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वे इस समायोजन के लिए प्रदेश प्रमुख प्रमोद कौशिक हरियाणा प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ,मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित पार्टी के सभी नेताओं का हृदय से धन्यवाद करती हैं और पार्टी के नेताओं को यकीन दिलाती हैं कि वह अपनी इस जिम्मेदारी को समर्पित भाव से निभाते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगी।
उपरोक्त सूची के अनुसार कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में गुरदयाल सुनेहडी और राजेश रानी संपर्क प्रमुख होगी। करनाल लोकसभा क्षेत्र में एडवोकेट कविंद्र राणा और अंजू सिंह सोनीपत में त्रिभुवन कौशिक और गीता सैनी हिसार में गायत्री यादव, सिरसा में राजपाल बेनीवाल और निताशा सिहाग ,भिवानी महेंद्रगढ़ में दिनकर वोहरा, राजरानी सांगवान और एडवोकेट राजबाला श्योराण रोहतक में नीरज भगत और एडवोकेट चेतना अरोड़ा, फरीदाबाद में एडवोकेट प्रहलाद शर्मा चुनाव आयोग संपर्क प्रमुख बनाए गए हैं ।पार्टी ने अभी गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र के लिए कोई नाम घोषित नहीं किया है।
