मदन मेहरा
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
परवाणू , 24 मई
परवाणू पब्लिक सीनियर सेकेंडरी की एन.सी.सी कैडेट्स द्वारा मिशन लाईफ एवेयरनेस रैली मे भाग लेकर विद्याथियो ने प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे मे लोगो को जागरूक किया व स्वच्छ भारत का संकल्प पूरा करने की भी प्रतिज्ञा ली।
इस अवसर पर बच्चों ने परवाणू के सेक्टर-5 में एक रैली भी निकाली जिसमे 60 विधार्थियो ने भाग लिया.प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ,प्लास्टिक की कोई नही है शान इसका मिटा दो नामो निशान , विद्यालय प्रधानाचार्या द्वारा विद्यार्थियों के इस जज्बे की सराहना की गई।
विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर और चार्ट द्वारा सबको प्लास्टिक के दुष्प्रभाव के बारे मे जागरूक किया गया।

