
एआईबीसीएफ के पहले राज्य स्तरीय अधिवेशन में दिखा दलित-पिछड़ा एकता का दम, पौधारोपण और संविधान प्रस्तावना पढ़ने के बाद जस्टिस वी. ईश्वरैया ने किया लोगों को संबोधित।
कैडर कैंप में पिछड़े वर्गों के युवाओं को दिया वैचारिक नेतृत्व का मंत्र; राष्ट्रपति के नाम डीसी को सौंपा 11 सूत्रीय मांग-पत्र
हिसार, 15 नवंबर 2026
संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, शासन-प्रशासन में समान भागीदारी और सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ रविवार को प्रेम नगर स्थित कुमार धर्मशाला एकता पार्क में ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेज फेडरेशन (एआईबीसीएफ) के प्रथम राज्य स्तरीय ‘पिछड़ा वर्ग अधिकार एवं जनचेतना अधिवेशन’ में दलित व पिछड़े समाज का ऐतिहासिक जनसैलाब उमड़ा। प्रदेशभर से पहुंचे हजारों लोगों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, महिलाओं और युवाओं की विशाल मौजूदगी ने कार्यक्रम को एक महाकुंभ का रूप दे दिया जहां जातिगत संकीर्णताओं से ऊपर उठकर दलित-पिछड़ा एकता की पुरजोर हुंकार भरी गई। पौधारोपण और भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के साथ अधिवेशन का आगाज हुआ। कार्यक्रम में मंच का कुशल संचालन एडवोकेट आयना वर्मा और देशराज कंबोज ने किया वहीं मुख्य अतिथि व मंचासीन मेहमानों का स्वागत एवं परिचय एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने करवाया।कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के रिटायर्ड चीफ जस्टिस वी ईश्वरैया,वशिष्ठ अतिथि रिटायर्ड आईएएस आरएस वर्मा ,एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल,मोहम्मद ताहिर ,हरीश मंडल,कुमारी रिमा सोनी ,कर्मचंद बबलू,कृष्ण मलेठिया,रविन्द्र कुमार ,सीआर वर्मा ,विक्रम ढाना,रामचंद्र गंगवा,जिले सिंह ,शांताकुमार आर्य ,श्रीकांत पाल,अनूप तोशाम,सुरेंद्र उड़ाना,रामसिंह फोजी रहे वही अध्यक्षता रामनिवास वर्मा ने की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष जस्टिस वी. ईश्वरैया ने जनसमूह को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों का बिगुल फूंका। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमें संविधान के रूप में एक ऐसा सुरक्षा कवच दिया है जिसने सदियों से शोषित और वंचित वर्गों को बराबरी का दर्जा और वोट की ताकत दी। लेकिन आज विडंबना यह है कि देश की आबादी का सबसे बड़ा हिस्सा होने के बावजूद पिछड़े और दलित समाज को सत्ता, प्रशासन, न्यायपालिका और नीति-निर्माण के शीर्ष गलियारों में उनकी संख्या के अनुपात में हिस्सेदारी नहीं मिल पाई है।लोकतंत्र की वास्तविक मजबूती तभी संभव है जब निर्णय लेने वाली संस्थाओं में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज गूंजे। जब तक समाज अपनी बिखरी हुई ताकत को एकजुट नहीं करेगा और जातियों के बंधन तोड़कर एक मंच पर नहीं आएगा तब तक हमारे संवैधानिक अधिकार केवल कागजों तक ही सीमित रहेंगे।जस्टिस ईश्वरैया ने युवाओं और बुद्धिजीवियों का आह्वान करते हुए आगे कहा कि अपने हक, हिस्सेदारी और स्वाभिमान की इस निर्णायक लड़ाई को जीतने के लिए उच्च शिक्षा, मजबूत संगठन और संवैधानिक जागरूकता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। अब समय आ गया है कि पिछड़ा और दलित समाज याचक बनकर हाथ फैलाने की बजाय एकजुट होकर अपने अधिकार हासिल करे और नीतियां तय करने वाली शक्ति बने। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के अलावा प्रदेशभर से आए विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों सहित अनेक वक्ताओं ने भी अपना संबोधन रखा और समाज को एकजुट होकर अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। इस दौरान आयोजित विशेष कैडर कैंप में युवाओं को महात्मा फुले, सावित्रीबाई फुले, छत्रपति शाहूजी महाराज, डॉ. बी.आर. अंबेडकर, पेरियार और जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों को गांव-गांव तक ले जाने और वैचारिक नेतृत्व संभालने का मंत्र दिया गया।कार्यक्रम के समापन पर महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को 11 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा गया जिसमें जातिगत जनगणना में ओबीसी का पृथक कॉलम, हरियाणा में प्रथम व द्वितीय श्रेणी की नौकरियों में 27% आरक्षण व बैकलॉग की तत्काल भर्ती, एचकेआरएन व निजी क्षेत्र में आरक्षण, पदोन्नति और राजनीतिक संस्थाओं में 27% भागीदारी, ईडब्ल्यूएस में समान अवसर तथा शैक्षणिक-आर्थिक उत्थान के लिए विशेष पैकेज की मांग प्रमुख रही।इस अवसर पर इस अवसर पर रिटायर्ड आईएएस आरएस वर्मा ,एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल,रामनिवास वर्मा ,मोहम्मद ताहिर ,हरीश मंडल,कुमारी रिमा सोनी ,कर्मचंद बबलू,कृष्ण मलेठिया,रविन्द्र कुमार ,सीआर वर्मा ,विक्रम ढाना,रामचंद्र गंगवा,जिले सिंह ,शांताकुमार आर्य ,श्रीकांत पाल,अनूप तोशाम,सुरेंद्र उड़ाना,रामसिंह फोजी ,भजन लाल ,विजेंद्र पंघाल,रामेश्वर भाटीवाल,राधाकृष्ण,उमेद गुज्जर,देशराज प्रजापति,नरेश सेलपाड़,संजय सलेमगढ़,नरेश मार्बल,गुलशन बागोरिया,सुरेंद्र सारडीवाल,कलवंत जांगड़ा,मदनलाल डीएसपी ,उदय सिंह जांगिड़,देवीशंकर जांगड़ा,लोकीराम प्रजापति,कुलदीप केडी,हरिसिंह जलन्धरा,मनोज टाक,महाराज दर्शनगिरी,पवन पटवारी,डॉ अजय प्रजापति, ओंकार सैनी,साधवी सुजाता,रामकुमार सरपंच, डॉ जय भगवान, विजेंद्र कपूर, जगदीश टाक, कुंभारम प्रधान, पवन पटवारी, नरेश, लालचंद वर्मा, हरिसिंह, अनिल, सुभाष मुंडा सरपंच, महेंद्र गेंदर, रमेश मामोड़िया, दलबीर सरपंच, रविंद्र, रामकुमार रानोलीया, ओ पी मालिया, सूर्यप्रकाश, सतीश जांगड़ा, नरेश सोनी एडवोकेट,सोनू वर्मा,वीरेंद्र वशवंसी,महेंद्र सोनी ,रमेश जोगी ,कृष्ण कुमार सरपंच ,रामनिवास पंघाल,अनिल कुमार हाँसी,वीरेंद्र सेलवाल,दर्शन लाड़वा,कृष्ण गंगवा,महेंद्र पांचाल,रामकुमार रंभा,आसीन ख़ान,जगदीश टाक,सुभाष एडवोकेट ,रामनिवास शिकारपुर,अमरजीत धीमान,राजीव सैन,रामनिवास पांचाल,द्वारासिंह वर्मा,रामेश्वर सुकरालिया,एडवोकेट बजरंग इंदल,व अन्य मौजूद रहे ।

