
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पिंजौर:
राजकीय विद्यालय धमाला में सेवारत कला अध्यापक रतन सिंह चंदेल जहां शिक्षण का अपना काम समर्पित भाव से करते हैं वहीं उनका आचरण यह प्रमाणित करता है कि वह सामाजिक और धार्मिक में प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आज नवरात्रि के पहले दिन टीबू माता मंदिर बार बड़ोआ पहुंचे तो पंचायत धर्माना में लोगों द्वारा श्री रत्न लाल चंदेल कला को हार व माता रानी जी की चुनरी से सम्मानित व किया गया । इस स्वागत से वह भाव विभोर हो गए। इस मौके पर श्री जगत राम जी, श्री अनिल जी श्रीमती अंजू देवी व अन्य महिलाओं व बच्चे उपस्थित रहे ।
