
दक्ष दर्पण
चण्डीगढ़।
चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल सपना यादव की हत्या के मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने उसके आरोपी पति परविंदर को नियमित जमानत दे दी है। सपना का शव 11 मार्च 2025 को पंचकूला में मनसा देवी मंदिर के पास खड़ी कार की पिछली सीट पर कंबल में लैपटॉप मिला था
जस्टिस एच एस ग्रेवाल की बैंच ने कहा कि मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर आधारित है और आरोपी लंबे समय से जेल में बंद है। कोर्ट में टिप्पणी की कि ट्रायल पूरा होने में देरी होने पर लंबे समय तक हिरासत में रखना बिना। सुनवाई के सजा देने जैसा है सपना रेवाड़ी की रहने वाली थी ।उसकी शादी 2014 में परविंदर सिंह से हुई थी। परविंदर सेना में सेवारत था
इनकी एक सात साल की बेटी है ।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सपना यादव चंडीगढ़ पुलिस की एक इनपुट विंग में कांस्टेबल थी और अपने पति के साथ नया गांव में रहती थी।
