
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
हाल ही में एच सी एस परीक्षा परिणाम घोषित हुए जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सोनीपत लोकसभा मन की बात कार्यक्रम के संयोजक आजाद सिंह नेहरा के पैतृक गांव बली कुतुबपुर के होनहार युवा अभिषेक सरोहा ने पुरे हरियाणा में टोप करके गांव और प्रदेश का नाम ऊंचा किया। श्री नेहरा ने आज गांव में उनके निवास पर जाकर उन्हें हार्दिक बधाई और शभकामनाएं दी ।
इस अवसर पर एक बयान में श्री नेहरा ने कहा कि अभिषेक के दादा स्वर्गीय रामकिशन ने एक अध्यापक के रूप में समाज की सेवा की । पूरा गांव जानता है कि उन्होंने अपने दोनों बेटों तेजेन्द्र और जगबीर की अच्छे संस्कारों के साथ परवरिश की। आज दोनों भाई मिलकर गोहाना मे बहुत अच्छे स्कूल का संचालन कर रहे हैं ।उन्हीं के पद चिन्हों पर चल कर जगबीर सिंह ने भी अपने बच्चों को संस्कारित किया ।जिसकी वजह से उनके बेटे अभिषेक ने एच सी एस मेन टोप किया हैं ।इस अवसर पर गांव में श्री नेहरा के छोटे भाई रणबीर नेहरा और नरेन्द्र नेहरा भी उपस्थित रहे।
