
दक्ष दर्पण
टोंक (डॉ आदित्य कश्यप ) नगरपालिका दूनी द्वारा स्थानीय बस स्टेण्ड, परिसर पर स्वच्छता ही सेवा 2026 कार्यक्रम के अन्तर्गत एक दिन एक घण्टा एक साथ थीम के तहत दूनी नगरपालिका चेयरमैन अर्चना योगेन्द्र कटारिया, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जाट, पार्षद पूरणवीर सिंह रोझ, श्रीमती लक्ष्मी नरेन्द्र मेहरा, श्याम प्रकाश राजोरा, नरेन्द्र जांगिड़ एडवोकेट, पप्पू कर्मावत, रामकल्याण सोनी, मनभर देवी वर्मा, विष्णु तिवाड़ी, इन्द्रराज सैनी, प्रेम देवी जैन, कृष्णा बनवारी बडगुजर सहित दूनी ग्राम सेवा सहकारी समिति लि के डायरेक्टर डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट, कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार बैरवा, महावीर जांगिड़, भंवरलाल सैनी, जगदीश रेगर, अन्य कर्मचारियों ने झाड़ू लगा कर श्रमदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अमर चंद गुर्जर ने बताया की स्वच्छता ही सेवा अभियान भारत सरकार द्वारा चलाया जाने वाला एक राष्ट्रव्यापी जन-आंदोलन है, जिसका उद्देश्य स्वच्छता को हर नागरिक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी और सामूहिक भागीदारी बनाना है।यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर, 2026 तक चलाया जाएगा इस वर्ष की थीम: “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत-विकसित भारत रखा गया है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य: स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, सार्वजनिक स्थलों का कायाकल्प करना और कचरे का उचित निपटान सुनिश्चित करना
