
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
टोंक (डॉ आदित्य कश्यप ) दूनी नगरपालिका मण्डल के वार्ड नंबर 15 से श्रीमती रामू देवी माली पार्षद निर्वाचित होने पर वार्डवासियो ने दुणजा माता मंदिर परिसर में अभिनंदन समारोह रखा गया जिसमें दूनी नगरपालिका मे निर्वाचित पार्षदों का माला, शॉल व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया
इस अवसर पर दूनी के वरिष्ठ नेता घनश्याम झंवर, नगरपालिका चेयरमैन अर्चना योगेन्द्र कटारिया, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जाट, वरिष्ठ पार्षद श्रीमती लक्ष्मी नरेन्द्र मेहरा, नरेन्द्र जांगिड़ एडवोकेट , कृष्णा बनवारी बडगुजर, शिवराज बराला, आशीष शर्मा, विष्णु तिवाड़ी, पप्पू कर्मावत, श्याम प्रकाश राजोरा, रामू देवी माली, मनभर देवी वर्मा, प्रेम देवी जैन, प्रियंका वर्मा आदि पार्षदों का अभिनंदन माला व शॉल व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया
नवनिर्वाचित पार्षद श्रीमती रामू देवी माली द्वारा दुणजा माता के महाप्रसादी का भोग लगा कर दूनी शहरवासियों की खुशहाली की मंगल कामना की गई
इस कार्यक्रम में महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूनी के निदेशक डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट, योगेन्द्र कटारिया, विजय लक्ष्मी शर्मा, कमल अजमेरा, कैलाश माली, रमेश माली पदम वैष्णव, जूनिया ग्राम सेवा सहकारी समिति लि के अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, नितेश जांगिड़, सावरा माली, किशनलाल फोजी, धन्ना लाल माली, छोटूलाल, सहित सैकड़ों शहरवासी मोजूद थे
