
दक्ष दर्पण
पंचकूला 29 सितंबर (संदीप सैनी)आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए पंचकूला की डिस्ट्रिक्ट एंप्लॉयमेंट ऑफिसर सविता लांबा ने बताया की हरियाणा सरकार द्वारा रोजगार विभाग के माध्यम से बेरोजगार युवाओं के लिए ‘सक्षम युवा योजना’ और ‘बेरोजगारी भत्ता स्कीम’ चलाई जा रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य राज्य के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाना है।
जिला रोजगार कार्यालय, पंचकूला की डी.ई. ओ पूजा लांबा के अनुसार इच्छुक एवं पात्र प्रार्थी रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट hrex.gov.in पर अपना पंजीकरण दर्ज करवाकर इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
सक्षम योजना के लिए आवश्यक शर्तें एवं पात्रता इस प्रकार हैं:-
प्रार्थी हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए तथा प्रार्थी का संबंधित रोजगार कार्यालय में विभाग की वेबसाइट www. hreyahs.gov.in पर पंजीकृत होना आवश्यक है।
इसके बाद शैक्षणिक योग्यता 10+2 पास: हरियाणा या यूटी चंडीगढ़ में स्थित विद्यालयों से एचबीएसई, सीबीएसई आईसीएसई बोर्ड द्वारा नियमित विद्यार्थी के रूप में परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
वही स्नातक व स्नातकोत्तर उत्तीर्ण हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली या पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला में से किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से नियमित शिक्षा प्राप्त की हो और आयु सीमा स्नातक/स्नातकोत्तर प्रार्थी के लिए 21 से 35 वर्ष है तथा 12वीं पास प्रार्थी के लिए 18 से 35 वर्ष है।
अगर नियमित छात्र न हों तो प्रार्थी पूर्ण अवधि कोर्स में नियमित विद्यार्थी नहीं होना चाहिए तथा
पारिवारिक आय सीमा आवेदक के परिवार की सभी साधनों से कुल वार्षिक आय ₹ तीन लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
वित्तीय सहायता एवं मानदेय (भत्ता विवरण):
स्नातकोत्तर (Post Graduate): ₹3,500/- प्रति माह बेरोजगारी भत्ता।
स्नातक के लिए ₹2,000/- प्रति माह बेरोजगारी भत्ता।
12वीं पास के लिए ₹1,200/- प्रति माह बेरोजगारी भत्ता।
मानदेय सक्षम युवा योजना के तहत काम करने वाले प्रार्थियों को 100 घंटे के कार्य के एवज में ₹6,000/- प्रति माह मानदेय प्रदान किया जाएगा।
पंजीकरण प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेज बहुत सरल है।
सक्षम युवा योजना हेतु पंजीकरण केवल डिजिटल मोड में विभागीय पोर्टल www.hrevahs.gov.in पर ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन करने के बाद प्रार्थियों को एक सप्ताह के भीतर निम्नलिखित दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित प्रतियां जिला रोजगार कार्यालय में जमा करवानी होंगी:
मैट्रिक (10वीं) की मार्कशीट की प्रति
बारहवीं (12वीं) की मार्कशीट की प्रति
स्नातक/स्नातकोत्तर की मार्कशीट की प्रति
राशन कार्ड, पैन कार्ड, हरियाणा डोमिसाइल (निवास प्रमाण पत्र) एवं बैंक अकाउंट पासबुक की प्रति
रोजगार कार्यालय के पंजीकरण की प्रति
हरियाणा परिवार पहचान पत्र (Parivar Pehchan Patra – PPP) की प्रति
संपर्क एवं कार्यालय का पता: कमरा नं.-48, तृतीय फ्लोर, नया लघु सचिवालय, सेक्टर-1, पंचकूला
मोबाइल नंबर: 0172-2929557
ईमेल आईडी: deo.panchkula@hry.nic.in
