
पंचकूला के नगर निगम आयुक्त वीरेंद्र लाठर से औपचारिक मुलाकात करते जेजेपी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिलबाग नैन।
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला जननायक जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिलबाग नैन ने अपना कार्यभार संभाल लेने के बाद जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है ।इसके अंतर्गत जिले के अधिकारियों से मिलने की कड़ी में मंगलवार को उन्होंने पंचकूला नगर निगम के आयुक्त वीरेंद्र लाठर से उनके कार्यालय में औपचारिक मुलाकात की । जननायक जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी चौधरी जोरा सिंह ने बताया कि श्री नैन ने आयुक्त श्री वीरेंद्र लाठर को गुलदस्ता भेंट किया और उनसे सहयोग की अपेक्षा करते हुए यकीन दिलाया कि पार्टी के नगर निगम के पार्षद ही नहीं ,कार्यकर्ता भी शहर के विकास ,योजनाओं के क्रियान्वयन आदि में सकारात्मक सहयोग देंगे। दोनों में कुछ मुद्दों पर परस्पर चर्चा हुई। श्री लाठर ने जेजेपी जिला अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जोरा सिंह के अलावा जेजेपी के पार्षद सुशील गर्ग, जननायक जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता भी श्री नैन के साथ थे।
