
Rakesh goel
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला।
नगर निगम पंचकूला वार्ड वाइज चुनाव क्षेत्रों की बात करें तो वार्ड नंबर 14 भाजपा के लिए आसान नजर आने लगा है। इस वार्ड में पंचकूला शहर के सेक्टर 20 सेक्टर 21 के अलावा दो गांव फतेहपुर और और महेशपुर को शामिल किया गया है। इस वार्ड की सबसे रोचक बात यह है कि निवृत्त मान पार्षद सुशील गर्ग जो भाजपा की टिकट के दावेदार थे टिकट नहीं मिलने के बाद बागी हो गए थे उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में फॉर्म भर दिया था परंतु उन्हें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने नामांकन पत्र वापस लेने को तैयार कर लिया।
इससे भाजपा उम्मीदवार राकेश गोयल का काम आसान हो गया है । खबर है कि कांग्रेस पार्टी ने जिस नए उम्मीदवार को मैदान में उतारा है उसे मतदाता बहुत गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। परिस्थितियां भाजपा और उसके उम्मीदवार और भारतीय जनता पार्टी के फेवर में जाती दिख रही है।

भाजपा प्रत्याशी न केवल मिलनसार व्यक्ति हैं बल्कि उनके आवास और व्यवसाय इसी क्षेत्र में है। श्री गोयल के साथ इस क्षेत्र के कई मौजिज लोग प्रचार में जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी इस सीट को भी जीत की सूची में रखकर चल रही है। मजे की बात यह है कि इस उम्मीदवार को इस वार्ड की निवासी पूर्व मेयर उपेंद्र कौर अहलूवालिया और उसके परिवार का समर्थन भी मिल रहा है । इसी कड़ी में एक नाम योगेंद्र क्वात्रा का भी है। समाजसेवी और अनुकरणीय छवि के वरिष्ठ नागरिक योगेंद्र क्वात्रा का कांग्रेस छोड़कर भाजपा में लौट आना भी उम्मीदवार के लिए सोने पर सुहागा साबित हो रहा है। पिछले दो दिनों से राकेश गोयल का चुनाव प्रचार तेजी पकड़ गया है ।इस प्रगति के बाद उम्मीदवार की बॉडी लैंग्वेज बदल गई है और उत्साह उनके चेहरे पर साफ झलक रहा है।
