
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com। पटौदी समय बहुत तेजी से बदल रहा है , इस बात को स्वीकार करना ही होगा । आप माने या ना लेकिन यह बात सत्य है , कि बेटियों के हौसले बुलंद और उनके पंख भी होते हैं । जिनकी बदौलत वह अपने लक्ष्य अथवा मंजिल को इतने चुपके से प्राप्त कर लेती है कि कामयाबी भी शोर मचाए बिना अपने आप को नहीं रोक सकती। हम बात कर रहे हैं पटौदी के पूर्व एमएलए और कांग्रेस नेता भूपेंद्र चौधरी की नातिन समिका की। हाल ही में सीआइएससीइ बोर्ड 12वीं परीक्षा में छात्रा समिका ने 99 पॉइंट 5 प्रतिशत नंबर लेकर जहां हरियाणा प्रदेश में टॉप किया है , अर्थात पहले स्थान पर रही है । वही परे देश में उसको छठा स्थान प्राप्त हुआ है । इस उपलब्धि और कामयाबी के पीछे समिका का पढ़ाई के प्रति समर्पण और सेल्फ स्टडी मुख्य कारण रहा है । पाठकों को यह जानकर हैरानी होगी कि समिका के नाना स्वर्गीय भूपेंद्र चौधरी कि बीते दिनों जिस दिन रसम पगड़ी थी , उसी दिन समिका का कंप्यूटर साइंस का एग्जाम था। इतना ही नहीं उसने कंप्यूटर साइंस में पूरे शत-प्रतिशत सो नंबर भी प्राप्त किए । इसी कड़ी में छात्रा समिका ने इंग्लिश में 98 प्रतिशत , फिजिक्स में पूरे अंक 100 प्रतिशत, गणित में पूरे सो प्रतिशत, केमिस्ट्री में 97 प्रतिशत और कंप्यूटर साइंस में 100 प्रतिशत नंबर प्राप्त कर अपने स्कूल श्रीराम अरावली के अध्यापक गण और अभिभावकों का नाम रोशन किया । छात्रा समिका ने अपनी इस कामयाबी का सबसे अधिक श्रेय अपने स्वर्गीय नाना भूपेंद्र चौधरी को देते हुए कहा नाना जी ने कामयाबी के लिए जो फार्मूला और रास्ता बताया , उसको एग्जाम होने तक अपने जीवन में आत्मसात किए रखा । जिसका परिणाम आज सभी के सामने हैं । इतना ही नहीं पापा परमेश रंजन और माता एडवोकेट श्रीमती पर्ल चौधरी का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन हमेशा प्राप्त होता रहा। पिता परमेश रंजन आईटीआई कर चुके हैं । समिका ने अध्यापक गण मोनिका शर्मा , सुधा , स्वर्गीय नाना भूपेंद्र चौधरी, पिता परमेश् रंजन और माता श्रीमती पर्ल चौधरी के द्वारा पढ़ाई के विषय में कही गई बातों से एग्जाम होने तक कामयाबी का एक प्रकार से जुनून बना रहा । पढ़ाई के अलावा समिका के अन्य शौक के विषय में बात की जाए तो कत्थक डांस करना , पियानो के साथ खेलना बहुत पसंद है । खाली समय में समिका बास्केटबॉल को उसके गोल में डालने का अभ्यास करती है और तैराकी में भी हाथ आजमाती है ।समिका ने सभी अभिभावको का आह्वान किया है कि बदलते समय के साथ बेटियों को सभी अभिभावक पढ़ने के लिए एक उचित और अनुकूल माहौल उपलब्ध करवाएं । वही परमेश रंजन और पर्ल चौधरी ने कहा है कि समिका जैसी बेटी अथवा पुत्री का घर में होना निश्चित ही गौरव सहित अनमोल हीरे से कम नहीं है।

