
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
टोंक (आदित्य कश्यप ) । राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण द्वारा 7 अप्रैल को पारित आदेश की पालना व किर्यान्वयन के लिए उदयपुरवाटी उपखण्ड अधिकारी व तहसीलदार उदयपुरवाटी को मांगपत्र दिया गया । सरस्वती रूरल एन्ड अरबन डवलपमेंट सोसायटी की ओर से संचालित काटली नदी बचाओ जन अभियान की ओर से प्रस्तुत ज्ञापन में काटली नदी व इसकी सहायक नदी नालों व जल स्रोतों की रक्षा व सीमांकन की मांग की गई । अभियान के उदयपुरवाटी सयोंजक दीपक मीणा बाघोली के अनुसार काटली नदी के सहायक जल स्रोतों, नदी व नाला आदि को सीमांकित कर अतिक्रमण मुक्त करवाने व इनमें जल निकासी मार्ग को ठीक करवाने हेतु अभियान सयोंजक सुभाष कश्यप के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया है ।
उदयपुरवाटी खण्ड में सुकली नदी जहाज मावता, मोजिडा नाला, सांका वाला नाला,जोधपुरा नाला, सोकली नदी सराय, सटिण्डा नाला इत्यादि सहित सभी जल स्रोतों की रक्षा की मांग करते हुए एनजीटी के आदेश की पालना करने का आग्रह किया । सतीश मिश्रा छापोली, धर्मवीर यादव मंडावरा, दीपक मीणा बाघोली,करण तेतरवाल पापड़ा, धन सिंह कश्यप कीरपुरा, मोहर सिंह ककराना, वकील हरलाल सैनी, एडवोकेट रविन्द्र सिंह, एडवोकेट आंनद सिंह, एडवोकेट मेघराज सैनी एडवोकेट प्रवीण सैनी, एडवोकेट श्रवण कुमार,एडवोकेट रणवीर सिंह, एडवोकेट विकास भाकर, एडवोकेट रामनिवास, एडवोकेट रामजीवन गुप्ता, बनवारी कुमावत धोलाखेड़ा, एडवोकेट रामनिवास, एडवोकेट श्रवण सैनी, मदन खैरवा धोलाखेड़ा, एडवोकेट प्रभुदयाल,एडवोकेट बृज मोहन सैनी सहित बड़ी संख्या में काटली समर्थक व बुद्धिजीवियों ने हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री के नाम से उपखण्ड अधिकारी व तहसीलदार उदयपुरवाटी को मांग पत्र प्रस्तुत किया इसके साथ साथ दोनों अधिकारियों को उनके नाम से दिए गए ज्ञापन में उदयपुरवाटी खण्ड में काटली नदी के सभी सहायक जल स्रोतों की रक्षा करने हेतु क्षेत्र के सभी पटवारियों को निर्देशित कर इनकी वर्तमान स्थिति व कब्जों की रिपोर्ट मंगवा कर कार्यवाही की मांग की !
ज्ञापन में सिंधु जल को काटली नदी में लाने व काटली के समग्र विकास, पुनर्जीवन, संरक्षण व प्रभावित व्यक्तियों के लिए पुनर्वास की माँग की गई । काटली नदी बचाओ अभियान सयोंजक सुभाष कश्यप ने बताया कि सिंधु जल को काटली में लाने के लिए शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर काटली को पुनर्जीवित करने की मांग की जाएगी
