
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
अलीगढ़।
आज 14 अप्रैल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर की अध्यक्षता में भारत रत्न , बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की
135 वीं जयंती के शुभ अवसर पर बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई! उसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बाबा साहब के जीवन दर्शन पर,उनके त्याग एवं कुर्बानियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी धनगर ने कहा कि बाबा साहब ने हमारे लिए संविधान देकर के और हम लोगों के लिए संघर्ष करके जो उपकार किया है वह हम कभी भुला नहीं सकते ।संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव कटिबंध है लेकिन भारतीय जनता पार्टी संविधान से नहीं बल्कि अपने मन विधान से सरकार चलाना चाहती है ।समाजवादी पार्टी ऐसा हरगिज़ नहीं होने देगी इसके लिए चाहे कोई भी कुर्बानी देनी पड़े! जयंती कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रवक्ता डॉक्टर बादशाह खान ने किया! गोष्ठी में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अश्विनी शर्मा,पूर्व ज़िला अध्यक्ष डा.रक्षपाल सिंह पूर्व ज़िला अध्यक्ष श्री अशोक यादव ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा.कृपाल सिंह यादव,ज़िला उपाध्यक्ष सलीस अहमद खान उर्फ शान मियां साहब,प्रदेश सचिव श्री विनोद सविता,प्रदेश सचिव श्री पूरण मल प्रजापति,जिला कोषाध्यक्ष राजेश यादव ,जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव,जिला उपाध्यक्ष आचार्य सूरजपाल राना,जिला उपाध्यक्ष जयसिंह प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष डॉ गुलिस्ताना सैफी,जिला उपाध्यक्ष डॉ केपी सिंह यादव,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहित यादव,वरिष्ठ नेता शिवकुमार राजोरिया ,जिला सचिव श्रीमती शीला प्रजापति,जिला सचिव श्रीमती माधुरी सैनी जिला सचिव प्रमोद यादव पूर्व जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी पंकज यादव,वरिष्ठ नेता संजय यादव जी,जिला सचिव सुशील यादव ,बरौली विधानसभा अध्यक्ष इशरत खान, सपा नेता मूलचंद लोधी जी, नगेन्द्र कुमार प्रजापति एडवोकेट आदि उपस्थित थे। इन सब ने अपने विचार भी व्यक्त किये।
