
!
रेनू गौड़
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2024@gmail.com
लखनऊ
यू पी की 9 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ने कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। सात राज्यों की 13 सीटों के लिए मतदान 10 जुलाई को होगा मतों की गिनती 13 जुलाई को होगी।लगता है उपचुनाव पर कांग्रेस और सपा साथ लड़ने की योजना पर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने सपा से 4 सीटों की मांग की है। इसीलिए उत्तर प्रदेश में यह उपचुनाव बहुत रोचक होने जा रहे हैं ।भारतीय जनता पार्टी इन सबको जीतने की भरपूर कोशिश करेगी। बेशक उपचुनाव की हार जीत से सरकार पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है लेकिन सभी राजनीतिक दल एक बार फिर इस शक्ति परीक्षण में खुद को अव्वल दिखाने की कोशिश में साम दाम दंड भेद सारे तरीके अपना कर मजबूत से मजबूत उम्मीदवारों को मैदान में उतारेंगे। सब जानते हैं कि विपक्ष के लिए उप चुनाव जीतने के बहुत बड़े मायने हो जाते हैं ।विपक्ष खासतौर पर इंडिया गठबंधन यह साबित करने की कोशिश करेगा की लोकसभा के चुनाव में भाजपा पर उसकी जीत महज एक संयोग नहीं था ।उधर सतारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पहले से ज्यादा सावधान होकर उपचुनाव में उतरेगी क्योंकि उसके पास सूचना के कई तंत्र हैं इसलिए उसका उपचुनाव में पलड़ा कुछ हद तक भारी भी हो सकता है। उत्तर प्रदेश के इन नो उपचुनावों में उत्तर भारत के कई प्रदेशों के लोगों की रुचि बनी हुई है।
