दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चंडीगढ़, 11 अप्रैल 2026:
मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस (EWS) रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन, मनीमाजरा (सेक्टर-13) के पदाधिकारी कल, दिनांक 12 अप्रैल 2026 को माननीय राज्यपाल, पंजाब एवं प्रशासक, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, श्री गुलाब चंद कटारिया जी से मुलाकात करेंगे। यह महत्वपूर्ण बैठक CRAWFED द्वारा आयोजित एक स्पेशल मीटिंग के दौरान होगी।

सुभाष धीमान ।
एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा माननीय प्रशासक महोदय को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से इंदिरा कॉलोनी और मनीमाजरा क्षेत्र के निवासियों को आ रही गंभीर समस्याओं और प्रशासनिक बाधाओं से अवगत कराया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से शामिल रहेंगे:
श्री श्याम सुंदर, प्रधान (मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन)
श्री राजबीर सिंह भारतीय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष
श्री सुभाष धीमान, चेयरमैन (एसोसिएशन) एवं सैक्रेटरी, –

राजवीर सिंह भरतीय।
प्मख मांगें और मुद्दे:
एसोसिएशन की ओर से सौंपे जाने वाले मांग पत्र में पुनर्वास कॉलोनियों से प्रॉपर्टी टैक्स हटाने, क्षेत्र में सरकारी कॉलेज व आईटीआई की स्थापना, सुभाष नगर व इंदिरा कॉलोनी में बस क्यू शेल्टर का निर्माण, इंदिरा कालोनी एंव शहर की आंतरिक जर्जर सड़कों का सुधार, शिवालिक गार्डन में ओपन एयर थियेटर का निर्माण, स्वच्छ पानी, मनीमाजरा में कार्पोरेशन के सब ओफिस में एनओसी एवं अन्य जरूरी फाइलों के शीघ्र निपटान के लिए स्पेशल मनीमाजरा के लिए स्पेशल अधिकारी नियुक्त करना, पार्को की सफाई व्यवस्था ठीक रहे व्यवस्था करना, और आवारा पशुओं एवं कुत्तों की समस्या के समाधान जैसे अनेकों जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

श्याम सुंदर।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि वे माननीय प्रशासक के समक्ष इन मांगों को मजबूती से रखेंगे ताकि मनीमाजरा के नागरिकों को जल्द से जल्द राहत मिल सके और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो।
