दक्ष दर्पण समाचार सेवा
टोंक (आदित्य कश्यप ) । आज जयपुर में गांधी सर्किल पर भारत सेवा संस्थान द्वारा दांडी मार्च की स्मृति में विश्व शांति के लिए प्रार्थना सभा रखी गई जिसमें राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विशेष रूप से शामिल हुए
संस्थान के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने बताया की आज ही के दिन वर्ष 1931 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने ‘दांडी मार्च’ पूरा कर दांडी के समुद्र तट पर नमक बनाकर अन्याय का मुखर प्रतिरोध किया था।
12 मार्च 1931 को महात्मा गांधी जी ने अपने 78 अनुयायियों के साथ सविनय अवज्ञा की इस ऐतिहासिक यात्रा की शुरुआत की, तथा 6 अप्रैल को नमक कानून तोड़ने के साथ इसका समापन हुआ। इसमें हजारों लोग जुड़े तथा लाखों लोग इससे प्रेरित हुए।
।आज गांधी सर्किल, जे.एल.एन. मार्ग, जयपुर पर ‘भारत सेवा संस्थान’ द्वारा #दांडी_मार्च की स्मृति में विश्व शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उपस्थिति इस कार्यक्रम में विशेष रही।
भारत सेवा संस्थान का अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने कहा की मै इस संस्था का अध्यक्ष होने के नाते मेरे लिए यह कार्यक्रम खास रहा है। दांडी मार्च के शुभारंभ की वर्षगांठ पर भी पिछले महीने हमने जयपुर में एक विशाल पदयात्रा का आयोजन कर यह संदेश देने की कोशिश की थी कि वर्तमान समय में शांति, सद्भाव, सौहार्द, समानता और स्वतंत्रता के मूल्यों की रक्षा के लिए हम सबको एकजुट होकर आगे आना होगा।
आज के कार्यक्रम में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शांति, अहिंसा और सद्भाव पर जोर दिया।
संस्थान के सचिव गिरधारी सिंह बापना सहित कई गणमान्य और जागरुक जन इस अवसर पर उपस्थित रहे।
