
नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत करते जेजेपी के नेता और कार्यकर्ता ।
धर्मपाल वर्मा
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला, 15 मई 2023 |
जननायक जनता ने रविवार को पंचकुला सेक्टर 1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में नवनियुक्त ज़िलाध्यक्ष दिलबाग सिंह नैन का भव्य स्वागत व कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित हुआ जिसमें जजपा प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह मुख्यतिथि रहे व राष्ट्रीय सचिव अशोक शेरवाल विशेष अतिथि रहे ।कार्यक्रम में पूर्व ग्रामीण ज़िलाध्यक्ष भाग सिंह दमदमा व पूर्व शहरी ज़िलाध्यक्ष ओपी सिहाग ने पहुँच कर अपने कार्यकाल में जजपा पंचकुला द्वारा किए गये कार्यों पर प्रकाश डाला व दिलबाग नैन को नयी ज़िम्मेदारी की शुभकामनाएँ दी । कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा ज़िलाध्यक्ष दीपक मोगिनन्द ने व मंच संचालन इनसो ज़िलाध्यक्ष विकास मलिक ने किया । कार्यक्रम में शहरी हल्का अध्यक्ष अजय गौतम ने सभी को एकजुट होकर जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया । जजपा के चारों पार्षद सुशील गर्ग,राजेश निषाद,मयंक लांबा व अरविंद जाखड़ पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी जोरा सिंह ने भी दिलबाग नैन को बुके देकर बधाई दी व कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने का भरोसा दिलाया ।
नवनियुक्त ज़िलाध्यक्ष दिलबाग नैन ने पार्टी हाइकमान का धन्यवाद करते हुए बताया कि ज़िला पंचकूला की दोनों विधानसभाओं के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाएंगे और जल्द ग्रामीण व ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे व मेहनती साथियों को नयी कार्यकारिणी में मौक़ा दिया जाएगा व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के माध्यम से तमाम इलाकवासियो के काम करवाने का प्रयास किया जाएगा । उन्होंने आये हुए तमाम लोगो को विश्वास दिलाया की वह हर सुख दुख में आधी रात को भी सदैव उनके साथ खड़े है ।
इस मौके पर किरण पुनिया,तेज सिंह तेवतीया,बलवंत नालाघाट,हरबंस सिंगला,नरेंद्र जैन,राय सिंह प्यारेवाला ,रजनी बाला धीमान , ,सरपंच देव ख़ान , जस्सी बिड़लान, जितेंद्र संधू,अशोक बल्हारा,बिट्टू बागवाली,वीरेंद्र मामल,बलबीर सेनी,चमन भागपुर,अमित सैनी,पवन सेनी,रेखा बाली ,अमरीक सरपंच,केसी भारद्वाज,ईश्वर सिंहमार,भीम गौड़ ,बलदेव गवाही,बलदेव राणा,सरदार मनजीत सिंह, रितिक नैन,कमल चौधरी,रजत पारवाला ,सोनू दहिया,चंचल सबरवाल,रवींद्र यादव आदि मौजूद रहे ।

