
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पानीपत।
आर्य समाज द्वारा संचालित स्वास्थ्य योग सेंटर
पानीपत एक प्रसिद्ध योग संस्थान है।
इस केंद्र के लिए आज का दिन इसलिए अत्यंत गर्व और खुशी का है कि International Yoga Achiever Shri Sandeep Arya का केंद्र में आगमन हुआ, उन्होंने अपनी प्रेरणादायक उपस्थिति से सब को ऊर्जावान बनाया और प्रेरित किया ।
आर्यसमाज के प्रधान Arya Suresh malik के स्नेहपूर्ण निमंत्रण पर Sandeep Arya इसके अंदर में पहुंचे थे।
Sandeep Arya Ji की योग क्षेत्र में अद्भुत उपलब्धियाँ के बारे में बताते हुए कहा गया कि
” उन्होंने अब तक 6+ विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं”
उनका सबसे प्रसिद्ध रिकॉर्ड है…
*20,000 Surya Namaskar लगातार करना।
“लगभग 36 घंटे 21 मिनट में बिना रुके”
वे पिछले 15 वर्षों से निरंतर योग साधना में समर्पित हैं।
उनके अनुभव, अनुशासन और योग के प्रति समर्पण ने सब के मन में एक नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार किया।

प्रधान आर्य सुरेश मलिक ने कहा कि हम हृदय से धन्यवाद करते हैं Sandeep Arya Ji का,जिन्होंने अपना अमूल्य समय निकालकर हमें मार्गदर्शन दिया और प्रेरित किया।
संदीप आर्य ने Swasthyam Yoga Kendra के सभी सदस्यों का भी दिल से आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस अवसर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया और उनके भव्य स्वागत में बढ़ चढ़कर भाग लिया। विशेषकर आर्यसमाज के प्रधान आर्य सुरेश मलिक जी, जो इस सारे कार्यक्रम की मुख्य भूमिका में सहयोगी रहे।
इस अवसर पर सैकड़ों योग साधकों और आर्यसमाज के गणमान्य लोगों ने उत्साह से भाग लिया।
