
गौरव राजपुरोहित
फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है मुंबई पुलिस ने इस मामले के 14वें आरोपी गैंगस्टर प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित को आगरा से गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस और यूपी एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गोलू पंडित को पकड़कर ट्रॉंजिट रिमांड पर लिया है और रविवार को उसे किला कोर्ट में पेश किया गया 23 वर्षीय आरोपी आगरा के महावीर नगर का निवासी है और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का करीबी गैंगस्टर शुभम लोणकर गैंग का मुख्य शूटर है मुंबई क्राइम ब्रांच को उसकी लोकेशन मिलने के बाद यूपी एसटीएफ की मदद ली गई। पीआई आकाश सिंह, पीएसआई योगेंद्र सिंह और मुंबई क्राइम ब्रांच से स्वप्निल काले व एपीआई अमोल माली ने गोलू पंडित को उसके घर से धर दबोचा, पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह शुभम लोणकर के सोशल मीडिया पोस्ट से प्रभावित हुआ था। गोलू पंडित ने बताया कि मोहल्ले के शिवम दुबे के कहने पर उसने विष्णु कुशवाहा और दीपक को वारदात के लिए तैयार किया। दीपक ने 1 फरवरी को रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की थी। इसके अलावा, गोलू पंडित ने 28 मई 2025 को राजस्थान के गंगापुर निवासी राजू कटारिया के घर पर भी फायरिंग करने की बात कबूली जिसमें उसे पहले भी हथियार के साथ गिरफ्तार किया था मुंबई में 1 फरवरी की घटना में पुलिस पहले ही दीपक, विष्णु कुशवाहा समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि गोलू पंडित फरार था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच और तेज कर दी गई है। गौरतलब है कि एक फरवरी को जुहू स्थित शेट्टी की 9 मंजिला इमारत की पहली मजिल पर कम से कम 5 गोलियां चलाई गई थी। यही, एक गोली इमारत के अंदर स्थित जिम के शीशे पर लगी थी।
