
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ ।
दो दिन पहले हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के कुछ विधायकों के वोट दूसरे पक्ष के प्रत्याशी या निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में डाले जाने की बात सार्वजनिक हो चुकी है कुछ विधायकों के वोट रद्द भी हुए हैं चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी को पता है कि कांग्रेस पार्टी से बगावत करने वाले विधायक कौन 2 हैं इसकी पुख्ता जानकारी उनको है लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से जो नाम सामने आ रहे हैं वह सब सही हैं या नहीं है यह अभी प्रामाणिक तौर पर नहीं बताया जा सकता सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस के प्रभारी भी कुछ समय तक मतदान प्रक्रिया को देख रहे थे लेकिन ज्यों ही वह इधर उधर हुए तब यह सब कुछ घटित हुआ अब पाँच विधायकों को गद्दार कहा जा रहा है जबकि गलती 9 विधायकों ने की है बादली के विधायक श्री कुलदीप वत्स जी ने मतदान के दौरान ही कहा था कि चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सब कुछ पता है कि किस किस विधायक ने किसको वोट दिया है अब स्वयं हुड्डा जी ने श्री कुलदीप वत्स जी को क्लीन चिट दे दी है जबकि पार्टी के नियमों का हवाला देकर पाँच विधायकों के नाम सार्वजनिक करने से मना कर दिया तथा पार्टी आलाकमान को नाम बताने की बात कही लेकिन कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती गीता भुक्कल जी ने नारायणगढ़ की विधायक श्रीमती शैली चौधरी सहित पाँच विधायकों को गद्दार कहकर पुकारा इस बात से आहत होकर उनके पति श्री राम किशन गुर्जर ने उनका(शैली चौधरी) का नाम गद्दार के रूप में प्रचारित होने के बाद कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से अपना त्यागपत्र दे दिया तथा स्पष्टीकरण दिया कि शैली चौधरी कांग्रेस की एक निष्ठावान कार्यकर्ता हैं उनपर बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं एक अन्य विधायक श्री मोहमंद इज़राइल ने भी अपना नाम आने पर प्रतिक्रिया दी है शेष तीन विधायकों की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई सिरसा के विधायक श्री गोकुल सेतिया का नाम भी सोशल मीडिया द्वारा प्रकाशित दूसरी सूची में शामिल किया गया है जिसमें अपना वोट रद्द करवाने वाले विधायकों के नाम शामिल किए गए हैं श्री सेतिया भी इस बात को झुठला रहे हैं तथा आज इस बात का विरोध करते हुए आज कांग्रेस मुख्यालय पर धरना देने पहुंच रहे हैं हरियाणा की जनता को यह बात जानने का अधिकार है कि क्या कोई नेता इस तरह से पार्टी के भीतर अपने विरोधियों को ठिकाने लगाने तथा असल दोषियों को बचाने का काम कर रहा है या ये नेता (इस खेल में नामित कथित गद्दार विधायक) अपना बचाव कर रहे हैं।
प्रेम सिंह।
