
धर्मपाल वर्मा
दक्ष दर्पण समाचार सेवा ।
चण्डीगढ़।
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी
जहां आर पार की बात करना जानते हैं वहीं बेलाग तरीके से बोलते हैं भी हैं ।जनता के बीच में रहने की कोशिश करते हैं वही वे सरल भी बहुत हैं ।उन्होंने आज सबको उस समय चौंका दिया जब वह सोनीपत जिले के उसी मदीना गांव में एक शादी समारोह में जा पहुंचे जिनके खेत में वह 8 जुलाई 2023 की सुबह अचानक पहुंच गए थे। बता दे कि उस समय वे दिल्ली से सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश जा रहे थे, उन्होंने रास्ते में अचानक टर्न लिया और गोहाना क्षेत्र में पहुंच गए। राहुल गांधी सोनीपत जिले के बरोदा विधानसभा क्षेत्र के गांव मदीना में सड़क के साथ स्थित संजय के खेत में पहुंचे । उन्होंने इसी खेत में धान की रोपाई की और ट्रैक्टर भी चलाया। इस दौरान उन्होंने वहां स्थानीय लोगों और किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उस समय सांसद दीपेंद्र हुड्डा और बरोदा के विधायक इंदू राज भालू भी मौके पर मौजूद थे। बाद में पता चला कि इस परिवार की महिलाएं दिल्ली जाकर राहुल गांधी प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी से मिलकर आई थी ।अब इसी परिवार में शादी के निमंत्रण के बाद राहुल गांधी विवाह समारोह में पहुंच गए ।इस अवसर पर भी सांसद दीपेंद्र हुड्डा उनके साथ थे।

संबंधित परिवार और ग्रामीणों ने राहुल गांधी का गर्म जोशी से स्वागत किया । उन्हें सम्मान सूचक पगड़ी भेंट की ।राहुल गांधी ने भी विवाह समारोह में उत्सुकता पूर्वक भाग लिया। राहुल राहुल गांधी की उपस्थिति से इस क्षेत्र में बहुत लोगों में अलग ही उमंग देखी गई ।सूचना के बाद काफी लोग गांव में पहुंच गए ।इन में राहुल गांधी से मिलने की होड़ लगी रही। राहुल गांधी को संबंधित परिवार ने बेशक विवाह की मिठाई खिलाई होगी लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि राहुल गांधी गोहाना होकर वापस दिल्ली जाएंगे तो कांग्रेस के नेता उन्हें गोहाना की देसी घी की मशहूर जलेबियां जरूर भेंट करेंगे। बताते हैं कि राहुल इन जलेबियां के दीवाने हैं।
