
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ।
चंडीगढ़ रजिस्टरिंग और लाइसेंसिंग अथॉरिटी ने वाहनों के फैंसी नंबरों की नीलामी में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए डीडी सीरीज का 0001 नंबर 58 लाख 53000 में बेच कर यह साबित कर दिया है कि लोग शान के लिए किसी हद तक भी चले जाते हैं । जितने में यह नंबर खरीदा गया उतने में एक नई मर्सिडीज़ कार खरीदी जा सकती है परंतु किसी ने सही कहा है की, पसंद अपनी अपनी ख्याल अपने-अपने। क्योंकि कुछ लोग अपनी कमाई को खर्च करने के नए-नए तरीके भी खोजते रहते हैं।
नीलामी प्रक्रिया के दौरान शहर के शौकीनों के बीच जबरदस्त होड़ देखने को मिली। आरएलए कार्यालय के अनुसार, इस प्रक्रिया में कुल 591 पंजीकरण नंबरों की नीलामी की गई है। इसमें नई सीरीज़ के साथ-साथ पुरानी सीरीज के बचे हुए फैंसी और विशेष नंबरों को भी शामिल किया गया था।
आप जान ले कि अथॉरिटी ने चार से 6 मार्च तक ऑनलाइन नीलामी का जो प्रयोग कार्यक्रम अप्लाई किया उससे साथ नंबरों की नीलामी विभाग को 4 करोड़ 87 लाख हजार रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ।
इसे 4 दिन की कमाई के रूप में भी देखा जा सकता है।
चंडीगढ़ की नई सीरीज CH 01 DD .0001 के अलावा कुछ हीखास नए नंबरों की नीलामी भी हुई CH 01. DD 00003 नंबर 32 लाख 32 हजार रुपए में बिका। सबसे सस्ती बोलीCH 01. DD 00003 नंबर की राही जो 6,23000 है।
3 दिन ऑनलाइन चली इस प्रक्रिया में 591 वहां नंबर शामिल है।
इसी अथॉरिटी के सचिव प्रद्युमन सिंह की योजना के अच्छे परिणाम के रूप में देखा जा रहा है।
