
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला 24 जनवरी (संदीप सैनी) इंटरनेशनल फार्मा फेडरेशन (IPF) द्वारा एक भव्य फार्मा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से MSME फार्मा उद्यमियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। इस अवसर पर ड्रग विभाग के अनेक वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित अधिकारियों की उपस्थिति में फार्मा उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सम्मेलन में 300 से अधिक फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
सम्मेलन में फेडरेशन द्वारा उद्योग की छवि को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए “PCD” को Pharma Channel Development (फार्मा चैनल डेवलपमेंट) के रूप में प्रस्तुत किया गया। फेडरेशन के प्रवक्ता श्री सुरेंद्र राठी ने कहा कि “हम भी वही सभी अनुपालन (Compliance) अपनाते हैं जो अन्य फार्मा कंपनियां अपनाती हैं। हम भी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध कराते हैं, इसलिए हमें ‘प्रोपेगैंडा’ जैसे गलत लेबल से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। हम प्रगति के साझेदार हैं और देश में 2 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। हमें कमजोर करने की कोशिशें स्वीकार्य नहीं हैं।”
इस अवसर पर श्री सुषांत शर्मा (सीड्सकों नार्थ जोन )ने निर्माण एवं मार्केटिंग में नई SOPs और प्रोटोकॉल पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। श्री ललित गोयल (हरियाणा राज्य ड्रग कंट्रोलर) ने युवा उद्यमियों के ज्ञानवर्धन हेतु फार्मा प्रोटोकॉल पर एक क्विज आयोजित की। वहीं श्री संजीव गर्ग (ड्रग कंट्रोलर, पंजाब) ने राज्य में दवाओं के दुरुपयोग रोकने हेतु चलाए जा रहे अभियानों पर प्रकाश डाला। श्री रिपन मेहता ने दवाओं के स्टोरेज एवं एक्सपायरी प्रबंधन पर ऊर्जावान संबोधन दिया। श्री अमित दुग्गल ने फार्मा कंपनियों को उपलब्ध विभिन्न सपोर्ट सिस्टम पर अपने विचार रखे। इस मौके पर श्री परवीन कुमार (DCO पंचकूला), श्री अमित लखनपाल एवं श्री तजिंदर सिंह (ड्रग इंस्पेक्टर, चंडीगढ़) भी विशेष अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का नेतृत्व श्री संजय सिन्हा (चेयरमैन, IPF), श्री गुलशन रावत ( प्रधान ) , श्री नीरज गिरी ( महासचिव) , सुरेंद्र राठी (प्रवक्ता) पंकज गोयल (ट्रेज़रर) अंकुज खन्ना वाइस प्रेसिडेंट मनोज निगम ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी विवेक नासा इवेंट्स को ऑर्डिनेटर, सौरभ जुनेजा जॉइंट सेक्रेटरी विशाल अग्रवाल को-ट्रेज़रर एवं सज्जन गर्ग सहित IPF की पूरी टीम व समिति सदस्यों ने किया। आयोजन में रुचिका राणा, अरुण एवं सोनल राठी सहित अनेक लोगो ने अपनी भागीदारी दी ।
फेडरेशन के महासचिव नीरज गिरी ने कहा कि IPF आने वाले समय में उद्योग की सकारात्मक छवि, गुणवत्ता, पारदर्शिता और नियमों के पालन को मजबूत करने हेतु ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करता रहेगा। इस मौके पर
मृणाल जी, साहिर भसीन,वरीश खन्ना, नीरज शर्मा, जगत गोयल, हिमांक बंसल, शिल्पा शर्मा, संजना शर्मा, राजीव माटा, आदेश सैनी, नरेश सेठी, मनीत, अरविंद शर्मा, दिनेश रोथर पाल, विनीत अरोड़ा, विवेक बंसल, हितेश गर्ग, रमन लांबा, चंदर भल्ला, पंकज अरोड़ा, विनीत सुनेजा आदि मौजूद थे ।
