
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ।
देश के अग्रणी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हरियाणा के सत्र 2025- 26 के लिए डॉ. सुशील मेहता (अम्बाला) व श्री लवप्रताप राणा (करनाल) को क्रमशः प्रांत अध्यक्ष एवं प्रांत मंत्री निर्वाचित किया गया है। यह घोषणा आज अभाविप के प्रांत कार्यालय (रोहतक) द्वारा की जारी की गयी। आज अभाविप के प्रांत कार्यालय से चुनाव अधिकारी डॉ आनंद कुमार द्वारा जारी बयान के अनुसार, उपर्युक्त दोनों दायित्वों का कार्यकाल एक वर्ष का होगा। 23 जनवरी,2026 को अम्बाला में आयोजित होने वाले अभाविप हरियाणा के 57 वे प्रांत अधिवेशन में दोनों पदाधिकारी कार्यभार संभालेंगे।
डॉ. सुशील मेहता मूल रूप से अम्बाला के रहने वाले है। आपकी शिक्षा वाणिज्य में पीएचडी तक हुई है। वर्तमान में आप हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान, नीलोखेड़ी में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। आप 2015 में अभाविप के संपर्क में हैं। एक शिक्षक कार्यकर्ता के रूप में आपने अभी तक अम्बाला नगर अध्यक्ष, जिला प्रमुख व प्रांत उपाध्यक्ष आदि दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में अभाविप हरियाणा के प्रांत अध्यक्ष हैं। आगामी सत्र 2025-26 के लिए प्रांत अध्यक्ष पद हेतु आप निर्वाचित हुए है। वर्तमान में आपका निवास अम्बाला है।
श्री लवप्रताप राणा मूल रूप से करनाल जिले के निवासी है। आपकी शिक्षा एल.एल.बी. के छात्र के रूप में लाला मूलचंद महाविद्यालय, शाहबाद में चल रही है। आप 2018 से अभाविप के संपर्क में है। आप पूर्व में महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष, जिला संयोजक, विभाग संयोजक आदि दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में आप अभाविप हरियाणा के प्रांत सह मंत्री है। आगामी सत्र 2025-26 के लिए प्रांत मंत्री हेतु आप निर्वाचित हुए है। वर्तमान में आपका निवास करनाल है।
(
