
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा ।
गुरुग्राम। राजकीय महाविद्यालय सैक्टर 9 में ‘आई सी टी – इनोवेशन फॉर स्मार्ट सीटी एंड सस्टेनेबल कम्यूनिटिज’ विषय पर अंतराष्ट्रीय सैमीनार का आयोजन किया गया जिसमें डॉ नीरा वर्मा, डीन अकाडमिक अफेयरस, गुरुग्राम विश्वविद्यालय, ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। डॉ पंकज लाठर ने मुख्य वक्ता पर सूचना एवं संचार तकनीक के सकारात्मक उपयोग पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ नीलम दहिया सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस सैमीनार का उद्देश्य तकनीक के सार्थक प्रयोग पर विचार विमर्श करना है।
उन्होंने कहा कि हम स्मार्ट शहरों के निर्माण करने के लिए अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सैमीनार युवाओं को मंच प्रदान करते हैं कि वह अपने विचार प्रस्तुत कर सकें। युवाओं के पास शक्ति एवं सामर्थ्य है। वह राष्ट्र निर्माण में सबसे अधिक भूमिका निभा सकते हैं। आज युवा ही तकनीक का सबसे अधिक उपयोग कर रहे हैं। यदि युवा सकारात्मक उपयोग करेंगे तो देश सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगा। डॉ पंकज लाठर ने कहा कि तकनीक ने समाज को एक नई दिशा प्रदान की है। आर्टिफिशयल इंटैलीजेंस का समय आ चुका है। युवाओं को अधिक से अधिक कौशलता में निपुण होना होगा। तकनीक के माध्यम से हमने कोविड-19 का सामना किया है। तकनीक के माध्यम से हम प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहे हैं। चाहे भूकंप हो गया, मौसम की जानकारी, चाहे ट्रैफिक की समस्या हो, चाहे कूड़े का निपटान, सभी कार्य तकनीक के माध्यम से सुलझाए जा रहे हैं। उन्होने कहा यदि हम वास्तव में स्मार्ट सिटी और समाज बनाना चाहते हैं तो हमें स्वयं स्मार्ट होना होगा। हमें यह भी ध्यान रखना होगा कि तकनीक के अधिक उपयोग से हमें लाभ के स्थान पर हानि न हो। हम चाहे तो स्मार्ट फोन का उपयोग बहुत कुछ सीखने के लिए कर सकते हैं चाहे तो हम समय बर्बाद कर सकते हैं।
इस अवसर पर सैमीनार की संयोजिका प्रियंका बल्हारा ने उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद प्रकट किया। डॉ नगंेद्र, डॉ सुदेश लाठर, डॉ गीतिका, डॉ मीनू शर्मा, डॉ अल्का गुलाटी ने सैमीनार में अपने विचारों के माध्यम से तकनीक का उपयोग कर ऐसा उन्नत समाज का निर्माण करने का आह्वान किया। डॉ आरजू एवं डॉ ईशा कौशिक ने सफल मंच संचालन किया। इस अवसर पर डॉ राजेश कुंडू, डॉ संदीप यादव, संजय कात्याल, राखी सोनी, वेणु, डॉ राजेश, रेणु सैनी, पूजा, शीला, कांता, ललिता, ज्योति, रितू शर्मा, सीमा, हेमा सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
