
image साभार ।
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा ।
गुरुग्राम 19 जनवरी 16 अक्टूबर 2021 को थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक सूचना पंडाल पहाड़ी की तरफ जाने वाले रस्ते में व्यक्ति की शव पड़ा होने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम मौका घटनास्थल पांडाला पहाड़ी गुरुग्राम पहुंची, जहां एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुलिस टीम द्वारा पुलिस की सीन ऑफ क्राइम, फिंगरप्रिंट व डॉग स्क्वाड की टीम को बुलाकर शव व घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। मौका घटना स्थल पर मौजूद एक व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि 16 अक्टूबर 2021 को जब यह पंडाला पहाड़ी गुरुग्राम की तरफ स्कूटी से घूमने आया व रास्ते की तरफ बाथरूम करने गया तब इसे नीचे एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया जो सड़ा हुआ व जला हुआ प्रतीत हो रहा था। ऐसा लग रहा था जैसे इसे मारकर छुपाने के लिए यहां गिरा दिया गया हो। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना बादशाहपुर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
जिला पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक गुरुग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए हत्या को वारदात को अंजाम देने वाले 03 आरोपी दिनेश उर्फ देसू , 2. विक्रम उर्फ लांडी व 3. महिपाल उर्फ गुज्जर निवासी गांव रामपुरा खेड़की दौला, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) को काबू करके अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने उपरान्त अभियोग का अनुसन्धान गहनता से करते हुए आरोपी के खिलाफ सभी आवश्यक साक्ष्य व गवाह एकत्रित करके माननीय अदालत में पेश किए गए।
गुरुग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग के सम्बन्ध में माननीय अदालत में दाखिल की गई चार्जशीट व पुलिस द्वारा एकत्रित किए गए साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर सोमवार को सुनील कुमार दीवान, एडिशनल सेशन जज, गुरुग्राम की माननीय अदालत ने फैसला सुनाते हुए उपरोक्त आरोपियों को दोषी करार दिया और उक्त आरोपी दिनेश, महिपाल व विक्रम को धारा 302, 34 IPC के तहत उम्रकैद (कठोर कारावास) व 50 हजार रूपए जुर्माना, धारा 201, 34 आईपीसी के तहत 07 वर्ष की कैद व 25 हजार का जुर्माना की सजा सुनाई।
