धनेश विद्यार्थी
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
रेवाड़ी।
मंगलवार को जिला रेवाड़ी के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों उपायुक्त अभिषेक मीणा, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी और एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा को स्थानीय सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से संविधान की उद्देशिका भेंटकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
इनमें माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था के प्रधान, रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला ईकाई के प्रधान, जाट धर्मशाला के वित्तीय प्रबन्धक धनखड़, रोहिल्ला समाज, अखिल भारतीय मानव कष्ट निवारण समिति, श्री कृष्ण (यादव) भवन, सेवा स्तंभ जिला रेवाड़ी इकाई, हजरस जिला रेवाड़ी इकाई, भीम आर्मी जिला ईकाई, जाटव सभा से हरिकिशन, गुरु रविदास होस्टल, धानक कबीर बग़ीची, महर्षि बाल्मीकि आश्रम, रामौतार छाबड़ी, रमेश सैन, एडवोकेट रामपाल मेहरा, एडवोकेट राजकुमार जलवा, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर किशोरी लाल, बीएस सिक्योरिटी सर्विसेज के मुरारी लाल, राजपाल यादव व किसान संगठन प्रतिनिधि कुलदीप सिंह यादव शामिल हैं।

डी सी अभिषेक मीणा को संविधान उद्देशिका भेंट करते प्रबुद्धजन।
