
गौरव राजपुरोहित
दक्ष दर्पण समाचार सेवा ।
दिल्ली के रोहिणी इलाके में 2 दर्जन से ज्यादा गोलियां चलने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है, दिल्ली पुलिस के मुताबिक 2 जनवरी को करीब 6 बजे के आसपास पीएस बेगमपुर में एक पीसीआर कॉल आई जिसमें बताया गया कि तीन लड़के एक मोटरसाइकिल पर आकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं और मौके से भाग गए। यह मामला रोहिणी के सेक्टर-24 इलाके का है। मामला फिरौती का बताया जा रहा है। फायरिंग के बाद व्हाट्सएप पर मैसेज किया कि अभी तो गाड़ी पर गोली चलाई है अगर पैसे नहीं दिए तो आगे गोली तेरे बीवी और बच्चों पर चलेगी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को एक नीली टोयोटा इनोवा मिली, जिसकी सामने की विंडशील्ड पर गोली के निशान थे। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस टीम के साथ शिकायतकर्ता मौजूद था, जो प्रॉपर्टी का बिजनेस करता है। 15 दिन पहले 3 करोड़ की फिरौती मांगी थी। इसके अलावा उसने यह भी बताया कि गोली चलाने के बाद व्हाट्सएप पर मैसेज किया है कि अभी तो गाड़ी पर गोली चलाई है अगर पैसे नहीं दिए तो आगे गोली तेरे परिवार पर चलेगी। शिकायतकर्ता ने कहा कुछ दिन पहले एक कॉल आया था और वो खुद को एक बड़ा गैंगस्टर बताया और जबरन वसूली के तौर पर बड़ी रकम की मांग की और उसे धमकियां भी दीं। पुलिस के अनुसार करीब 2 दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाई गई। हालांकि पार्किंग में खड़ी कार को टारगेट किया गया। कहा जा रहा है कि डराने के लिए बदमाशों ने फायरिंग की है। वहीं गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के इशारे पर फायरिंग करने के आरोप भी लगाया जा रहा है।
