
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
नई दिल्ली।
बेशक अभी नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं परंतु 20 जनवरी तक वे भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं।एक न्यूज़ एजेंसी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 18 से 20 जनवरी के बीच पूरी होने की संभावना है। सूत्रों ने संकेत दिया है कि 45 वर्षीय नितिन नवीन को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जा सकता है। 15 जनवरी के बाद देशभर के राज्य भाजपा अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया जाएगा। भाजपा शासित अधिकांश राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे हो चुके हैं।
