
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा ।
गुरुग्राम 02 दिसंबर 2025। 10 नवंबर 2025 को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना सैक्टर-53, गुरुग्राम की पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि यह व इसकी पत्नी विदेश (स्विट्ज़रलैण्ड) में घूमने के लिए द वॉयेज कंपनी (एयर टिकट व होटल रूम बुकिंग सर्विस प्रोवाइडर) के माध्यम से विदेश (स्विजटलेंड) की होटल व एयर टिकट करवाई थी। यह व उसकी पत्नी स्विट्ज़रलैण्ड पहुंचने पर इनको बताए अनुसार होटल में ठहरने व एयर टिकट नहीं मिली, जो इनके साथ वॉयेज कंपनी द्वारा विदेश में घूमने के लिए होटल बुकिंग व एयर टिकट के नाम पर ठगी की गई। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना सैक्टर-53, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
पुलिस थाना सैक्टर-53, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग की वारदात को अन्जाम देने में संलिप्त 01 आरोपी को मंगलवार को सैक्टर-53, गुरुग्राम से काबू करने में सफलता हासिल की। जिसकी पहचान संदीप चौधरी (उम्र-62 वर्ष, शिक्षा बी.कॉम) निवासी सैक्टर-53 जिला गुरुग्राम (हरियाणा) के रुप में हुई। आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी द वॉयेज कंपनी का मालिक/प्रोप्राइटर है व इसकी कंपनी विदेशों में होटल रूम व एयर टिकट उपलब्ध करवाती है। उपरोक्त अभियोग में भी शिकायतकर्ता को विदेश (स्विट्जरलैंड) की टिकट बुक करवाई थी व वहां ठहरने के लिए होटल कमरे उपलब्ध करवाए थे, परंतु इसने अधिक मुनाफा कमाने इरादे से 12 लाख रुपए लेने के बाद भी उन्हें पूरी तरह सर्विस उपलब्ध नही कराई। आरोपी ने यह भी बताया कि इसके ऊपर कर्जा होने की वजह से शिकायकर्ता के साथ इसने उपरोक्त प्रकार से धोखाधडी करने की वारदात को अंजाम दिया।पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
