
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
नई दिल्ली। दक्षिणी अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में वरिष्ठ खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते नजर आएंगे। इन दोनों खिलाड़ियों को 9 महीने बाद देश में एक दिवसीय श्रृंखला में खेलते हुए देखा जा सकेगा। चयन कर्ताओं ने इस श्रृंखला में शुभ मन गिल श्रेयस अय्यर हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल नहीं किया है। चुनी गई टीम में का नेतृत्व केएल राहुल करेंगे। वह विकेटकीपर की भूमिका में भी नजर आएंगे
टीम में एक दो नहीं तीन विकेटकीपर बल्लेबाजों को स्थान दिया गया है। टीम इस प्रकार से है।
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान) (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।
दोनों टीमों के बीच में तीन एकदिवसीय मैच खेले जाने हैं पहला मैच 30 नवंबर को खेला जाएगा।
